बस चालक हत्याकांड, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार:मुख्य आरोपी समेत तीन पर 25-25 हजार का इनाम

बस चालक हत्याकांड, दो आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार:मुख्य आरोपी समेत तीन पर 25-25 हजार का इनाम

जौनपुर में होली के दिन बस चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में होली के दिन हुई थी। मृतक ललई यादव के पुत्र राजन यादव की शिकायत पर हुसेनाबाद निवासी शास्वत सिंह और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच के दौरान तारापुर कॉलोनी निवासी विशाल सिंह (25) और शुभांशु सिंह (28) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मामले में हुसेनाबाद निवासी शास्वत सिंह, तारापुर निवासी देवांश सिंह उर्फ छोटू और सत्येंद्र सिंह उर्फ गोलू की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर इन तीनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने विश्वास जताया है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *