राजनगर में बस ने बाइक सवार को कुचला:24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, सड़क जाम

राजनगर में बस ने बाइक सवार को कुचला:24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, सड़क जाम

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रांटी चौक और 13 नंबर गुमटी के बीच पंचवटी के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पंडौल के कमलाबाड़ी निवासी ओमप्रकाश साह के रूप में हुई है। ओमप्रकाश अपनी बाइक (बीआर 32 जे 1302) से मधुबनी से रांटी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस (बीआर 06 पीए 6415) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ओमप्रकाश साह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मधुबनी-रामपट्टी सड़क को घंटों तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रांटी चौक और 13 नंबर गुमटी के बीच पंचवटी के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पंडौल के कमलाबाड़ी निवासी ओमप्रकाश साह के रूप में हुई है। ओमप्रकाश अपनी बाइक (बीआर 32 जे 1302) से मधुबनी से रांटी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस (बीआर 06 पीए 6415) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ओमप्रकाश साह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मधुबनी-रामपट्टी सड़क को घंटों तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *