गुरुग्राम में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोर चौक पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के भतीजे राजकमल की कार को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। राजकमल अपनी कार से उतर कर बस ड्राइवर के पास पहुंचा तो उसके मुहं से शराब की बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस को जब्त किया। पुलिस को दी शिकायत में राजकमल ने बताया कि वह राजीव चौक से घर लौट रहा था। मोर चौक की ट्रैफिक लाइट रेड थी तो उसने अपनी नई कार को रोक लिया। तभी उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड एक बस नंबर UP70GT3370 ने उसकी कार को टक्कर मार दी। ड्राइवर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। सीधे टक्कर लगते ही कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस ड्राइवर नशे में मिला उन्होंने बताया कि इस टक्कर से उन्हें लगा कि उनकी जान जा सकती है। बस चालक से बात करने पर उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी, जिससे संदेह हुआ कि वह नशे में था। उसने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि बस चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हो गई थी। लेकिन किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में किसी को चोट लगने की जानकारी नहीं है। बस जब्त कर ली गई है।


