मुजफ्फरपुर में बस ने कार में मारी टक्कर:2 लोगों की मौके पर मौत; गाड़ी के अंदर फंसी बॉडी, गैस कटकर से काटकर निकाला बाहर

मुजफ्फरपुर में बस ने कार में मारी टक्कर:2 लोगों की मौके पर मौत; गाड़ी के अंदर फंसी बॉडी, गैस कटकर से काटकर निकाला बाहर

मुजफ्फरपुर में कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ओवरटेक के कारण हादसा हुआ है। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ‘जय माता दी’ बस बेतिया और अरेराज से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। लालू छपरा के पास बस ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से आ रही दिल्ली नंबर की कार से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। 2 लोगों की जान चली गई। इस बीच बस ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। गैस कटर से गाड़ी को काटकर निकाला शव सूचना मिलने पर पारू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गैस कटर की सहायता से कार के अगले हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। बस को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस प्रभारी थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में कार का नंबर दिल्ली का होने के कारण उनके बाहरी होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को बीच रास्ते से हटाकर यातायात बहाल कराया। मामले की छानबीन की जा रही है। मुजफ्फरपुर में कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ओवरटेक के कारण हादसा हुआ है। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ‘जय माता दी’ बस बेतिया और अरेराज से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। लालू छपरा के पास बस ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से आ रही दिल्ली नंबर की कार से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। 2 लोगों की जान चली गई। इस बीच बस ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। गैस कटर से गाड़ी को काटकर निकाला शव सूचना मिलने पर पारू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गैस कटर की सहायता से कार के अगले हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। बस को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस प्रभारी थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में कार का नंबर दिल्ली का होने के कारण उनके बाहरी होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को बीच रास्ते से हटाकर यातायात बहाल कराया। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *