टोंक में बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका:हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली निकालकर किया प्रदर्शन

टोंक में बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका:हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रैली निकालकर किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शनिवार को लोग सड़कों पर उतर गए। टोंक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला जलाया गया। रामलीला मैदान से घंटाघर चौराहे तक रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए चोमू में हुई घटना को भी निंदनीय बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश से सभी प्रकार के व्यापारिक रिश्ते समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की। VHP-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन इसी साल बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ था। उसके बाद से ही वहां खासकर हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे है। हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा है। इसको लेकर देश के लोगों में बांग्लादेश को लेकर भारी आक्रोश है। बांग्लादेश के खिलाफ सभी रिश्ते तोड़ने की मांग को लेकर जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आज दोपहर को टोंक जिला मुख्यालय पर भी विहिप–बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए।कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से घंटाघर तक रैली निकाली। फिर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश हिंदुओं को टारगेट कर उन पर अत्याचार किया जा रहा है।अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *