नालंदा में एक विवाहिता की जली हुई डेड बॉडी मिली है। पति ने बेटी को जिंदा जला कर मारने का आरोप लगाया है। स्तुति कुमारी (20) की लाश उसके ससुराल में मिली है। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार है। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरामा गांव की है। मृतका स्तुति कुमारी की शादी 9 मई 2025 को राजगीर में मेहतरामा गांव निवासी मणिकांत कुमार उर्फ पिंटू से हुई थी। दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी मृतका के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी को करंट लग गया है। पिता ने कहा कि “मुझे लड़के के दादाजी द्वारका प्रसाद ने फोन किया। उस समय मेरी तबीयत खराब थी और मैं सो रहा था। कई बार फोन करने के बाद जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि लड़की को करंट लग गया है।” वीडियो कॉल पर बेटी को नहीं दिखाया सतीश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो कॉल पर बेटी को देखने की बात कही, तो ससुराल पक्ष ने मना कर दिया। “मैंने कई बार कहा कि वीडियो कॉल पर दिखा दीजिए, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। उनके बोलने का लहजा भी बदल गया था। इससे मुझे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है।” सतीश कुमार ने बताया कि जब मैंने शव देखा तो साफ था कि बिजली के करंट से मौत नहीं हुई है। बल्कि जलाकर हत्या की गई है। पिता का कहना है कि मेरी बेटी की जीभ बाहर निकली हुई थी, जो गला घोंटने का संकेत है। पूरा शरीर जला हुआ था, लेकिन आसपास का कोई सामान नहीं जला। सतीश कुमार ने बताया कि स्तुति बहुत शांत स्वभाव की थी और घर की बातें बाहर नहीं करती थी। वह हमसे कम बात करती थी, ज्यादातर अपनी मां या बहन से बात करती थी। शादी के बाद भी उसने कभी कोई शिकायत नहीं की। पिता ने यह भी बताया कि शादी से पहले उन्हें बताया गया था कि लड़का सबसे छोटा है, लेकिन बाद में पता चला कि उससे छोटे भाई की भी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। लड़का गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। हिलसा डीएसपी वन शैलजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद थरथरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। परिवार वालों ने जलाकर मार देने का आरोप लगाया है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। फिलहाल ससुराल के लोग घर छोड़ फरार हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। नालंदा में एक विवाहिता की जली हुई डेड बॉडी मिली है। पति ने बेटी को जिंदा जला कर मारने का आरोप लगाया है। स्तुति कुमारी (20) की लाश उसके ससुराल में मिली है। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार है। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरामा गांव की है। मृतका स्तुति कुमारी की शादी 9 मई 2025 को राजगीर में मेहतरामा गांव निवासी मणिकांत कुमार उर्फ पिंटू से हुई थी। दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी मृतका के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनकी बेटी को करंट लग गया है। पिता ने कहा कि “मुझे लड़के के दादाजी द्वारका प्रसाद ने फोन किया। उस समय मेरी तबीयत खराब थी और मैं सो रहा था। कई बार फोन करने के बाद जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि लड़की को करंट लग गया है।” वीडियो कॉल पर बेटी को नहीं दिखाया सतीश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो कॉल पर बेटी को देखने की बात कही, तो ससुराल पक्ष ने मना कर दिया। “मैंने कई बार कहा कि वीडियो कॉल पर दिखा दीजिए, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। उनके बोलने का लहजा भी बदल गया था। इससे मुझे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है।” सतीश कुमार ने बताया कि जब मैंने शव देखा तो साफ था कि बिजली के करंट से मौत नहीं हुई है। बल्कि जलाकर हत्या की गई है। पिता का कहना है कि मेरी बेटी की जीभ बाहर निकली हुई थी, जो गला घोंटने का संकेत है। पूरा शरीर जला हुआ था, लेकिन आसपास का कोई सामान नहीं जला। सतीश कुमार ने बताया कि स्तुति बहुत शांत स्वभाव की थी और घर की बातें बाहर नहीं करती थी। वह हमसे कम बात करती थी, ज्यादातर अपनी मां या बहन से बात करती थी। शादी के बाद भी उसने कभी कोई शिकायत नहीं की। पिता ने यह भी बताया कि शादी से पहले उन्हें बताया गया था कि लड़का सबसे छोटा है, लेकिन बाद में पता चला कि उससे छोटे भाई की भी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। लड़का गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। हिलसा डीएसपी वन शैलजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद थरथरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। परिवार वालों ने जलाकर मार देने का आरोप लगाया है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। फिलहाल ससुराल के लोग घर छोड़ फरार हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


