भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी:बुरहानपुर पुलिस बोली- सोशल मीडिया का करें जिम्मेदारी से उपयोग

भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी:बुरहानपुर पुलिस बोली- सोशल मीडिया का करें जिम्मेदारी से उपयोग

बुरहानपुर पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को भड़काऊ, अपमानजनक और धार्मिक या जातिगत भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री प्रसारित न करने की चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि ऐसी पोस्ट समाज में तनाव और अशांति का कारण बन सकती हैं। एसपी पाटीदार ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्टों को न तो शेयर करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें। उन्होंने धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से पूरी तरह बचने तथा सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करने और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उक्त प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसे भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रख रही है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से क्षेत्र में ऑनलाइन गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है। यदि किसी नागरिक के संज्ञान में ऐसी कोई पोस्ट या गतिविधि आती है, तो उसे तुरंत नजदीकी थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल को सूचित करने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *