सिरसा में सालासर मंदिर के पास काठपाल मोबाइल शॉप में सेंधमारी हो गई। शॉप में रखे मोबाइल व कैश चुरा लिया। हालांकि, ये भीड़-भाड़ वाला एरिया है और सबसे व्यस्तम एरिया है। यहां पर अक्सर लोगों की हलचल रहती है और पुलिस की भी गश्त रहती है। इसके बावजूद इस एरिया में सेंधमारी हो गई। जानकारी के अनुसार, दुकानदार सुबह शॉप पर पहुंचा तो शटर खुला मिला। इसके बाद चोरी होने का शक हुआ तो डायल बुलाई। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को दी शिकायत में रिची राय ने बताया कि उसकी द्वारकापुरी गली कार्नर सालासर मन्दिर के सामने काठपाल मोबाइल के नाम शॉप है। रोजाना की भांति शाम को शॉप बंद करके घर चले गए थे। जब सुबह दुकान पर आकर देखा तो शटर का ताला टूटा पड़ा था। दुकान का शटर उठाकर अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले का ताला भी तोड़ रखा था, जिसमें करीब 20 हजार रुपए की नकदी रखी थी। वो गायब मिली और दो-तीन नए फोन व उनके चार्जर भी चुरा लिए गए। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। इस बारे में उसने आसपास के लोगों व दुकानदारों से पता किया तो किसी ने कुछ नहीं बताया। डायल 112 को बुलाकर पुलिस को सूचना दी।


