Bundi : कार्यशाला में साइबर फ्रॉड से बचाव और उसके दुष्प्रभावों से किया सचेत

Bundi : कार्यशाला में साइबर फ्रॉड से बचाव और उसके दुष्प्रभावों से किया सचेत

बूंदी. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने भाग लेकर साइबर फ्रॉड होने से बचाव व उसके दुष्प्रभावों से सचेत होना जाना। साथ ही महिलाओं के अधिकारों व हितों की जानकारी, बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रितेश सनाढ्य ने की। इन्होंने बताया कि पत्रिका हमेशा सच को लोगों के सामने लाया है। खबरों को लेकर कभी भी किसी के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के स्मरण बच्चों को सुनाए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइबर एक्सपर्ट सहायक उप निरीक्षक मुकेंद्रपाल ङ्क्षसह व मास्टर ट्रेनर लोकेश जैन थे।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुकेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें इलेक्ट्रॉनिक गेजेट््स पर इंटरनेट का प्रयोग सतर्कता के साथ करने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्तमान में प्रचलित साइबर फ्रॉड के बारे में चर्चा करते हुए इससे बचने के उपाय बताए। कांस्टेबल शैलेंद्र ङ्क्षसह ने भी साइबर फ्रॉड के बढ़ते चलन ओर नए-नए तरीके से होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। व्यख्याता सुमन जैन, ज्योति ङ्क्षसह, दीप्ति रावत, मुजीबुर्रहमान, ओमप्रकाश रैगर, आरिफ खान आदि शाला स्टॉफ मौजूद रहा। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। आभार गरिमा गौत्तम ने जताया।

सावधानी बरतें
साइबर के मास्टर ट्रेनर लोकेश जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि साइबर ठगी करने वाला ट्रेंड के साथ आगे बढ़ता है एवं आपदा में अवसर तलाशता है। वर्तमान में बिना ओटीपी दिए भी खाते से राशि निकाली जा रही है। जैन ने उसके कारणों की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए साथ ही अपडेटेड एप का उपयोग करने, मजबूत स्क्रीन लॉक रखने, टू फेक्टर ऑथेंटिकेशन उपयोग करने, अनजान एप ओर ङ्क्षलक नही खोलने, एप्प पर मिशन को कंट्रोल करने, पब्लिक वाई फाई में सावधानी बरतने आदि की सलाह दी।

पुलिस सिटीजन एप के बारे में बताया
कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट द्धारा महिलाओं व छात्राओं को राजस्थान पुलिस का राज कॉप सिटीजन एप के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी को यह एप मोबाइल में डाउनलोड करने की बात कहीं। उन्होंनें बताया कि महिला सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता के लिए एक बेहतरीन डिजिटल टूल है। इस एप के नीड़ हेल्प बटन को दबाते ही आपकी लोकेशन सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है, जिससे 5 मिनट के अंदर पुलिस आपके पास पहुंच जाएगी। यह एप यात्रियों और महिलाओं के लिए बेहद मददगार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *