बूंदी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 6 मामलों में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया कि 16 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। कोतवाली थाना पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-3 बूंदी के तीन मामलों में करीब 5 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शैलेंद्र सुमन उर्फ भूरिया को कुन्हाड़ी, कोटा से गिरफ्तार किया। इन मामलों में एफआईआर संख्या 178/19, 179/2019 और 177/2019 शामिल हैं। इसी प्रकार, न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-1 बूंदी के तीन अन्य मामलों में करीब 3 साल से फरार चल रही स्थायी वारंटी निधि शर्मा को विज्ञान नगर, कोटा शहर से पकड़ा गया। ये मामले प्रकरण संख्या 859/2017, 584/2017 और 172/2017 से संबंधित हैं। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान शैलेंद्र सुमन उर्फ भूरिया (पुत्र रामरतन, उम्र 28 साल, निवासी देवनारायण की गली, बालिता रोड, कुन्हाड़ी, कोटा) और निधि शर्मा (पत्नी राजेश शर्मा, उम्र 43 साल, निवासी 5-ए-6 महावीर नगर, डिस्पेंसरी के सामने, महावीर तृतीय-ई, आनंदपुरा, फुटा तालाब, कोटा) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रमेशचंद आर्य, हेड कॉन्स्टेबल राजकमल (150), कॉन्स्टेबल रामराज (890), नेतराम (548), महिला कॉन्स्टेबल रेखा (466), कॉन्स्टेबल कमलेश (579) और कॉन्स्टेबल कल्याण लाल (861) शामिल थे।


