‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी गाड़ी से युवकों की दबंगई:रीवा में नशे में धुत होकर युवकों ने मचाया उत्पात; लोग बोले -तहसीलदार लिखा था

‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी गाड़ी से युवकों की दबंगई:रीवा में नशे में धुत होकर युवकों ने मचाया उत्पात; लोग बोले -तहसीलदार लिखा था

उत्तर प्रदेश सीमा से लगे रीवा के चाकघाट बॉर्डर पर दो युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों युवक ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी और हूटर लगी गाड़ी का इस्तेमाल कर सरेआम रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। जानकारी के मुताबिक एक युवक हाथ में बीयर की बोतल लेकर गाड़ी का दरवाजा पकड़कर खड़ा रहा और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश करता दिखा। वहीं दूसरा युवक बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर उसके बोनट पर चढ़ गया और करीब 20 मिनट तक फोटोशूट कराता रहा। घटना के दौरान सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ, लेकिन दोनों युवक बेखौफ होकर अपनी हरकतों को अंजाम देते रहे। ‘शासन’ लिखी गाड़ी और हूटर का इस्तेमाल कर इस तरह का प्रदर्शन नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें आम लोगों में डर का माहौल बनाती हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। साथ ही इससे शासन की छवि भी धूमिल होती है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वाहन वास्तव में किसी शासकीय विभाग का है हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि गाड़ी के पीछे तहसीलदार लिखा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *