समय पर इलाज से मछैता में सांड की बची जान

तारडीह |प्रखंड के मछैता गांव में रविवार को मानवता को दर्शाने वाला एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। विषैला पदार्थ खा लेने से एक सांड की हालत गंभीर हो गई। पेट अत्यधिक फूलने के बाद सांड बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया। स्थिति गंभीर देख मछैता गांव के वीरेंद्र पासवान, अमरजीत पासवान, गौरव पासवान और वीरेंद्र मिश्रा ने देवना गांव के ग्रामीण पशु चिकित्सक राहुल यादव को सूचना दी। पशु चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना किसी शुल्क के इलाज शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से सांड को नियंत्रित कर दवाएं दी गईं और लगातार उपचार किया गया।काफी प्रयास के बाद सांड की हालत में सुधार हुआ और वह फिर से खड़ा होकर चलने लगा। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक राहुल यादव एवं सहयोग करने वाले ग्रामीणों की सराहना की। तारडीह |प्रखंड के मछैता गांव में रविवार को मानवता को दर्शाने वाला एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। विषैला पदार्थ खा लेने से एक सांड की हालत गंभीर हो गई। पेट अत्यधिक फूलने के बाद सांड बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया। स्थिति गंभीर देख मछैता गांव के वीरेंद्र पासवान, अमरजीत पासवान, गौरव पासवान और वीरेंद्र मिश्रा ने देवना गांव के ग्रामीण पशु चिकित्सक राहुल यादव को सूचना दी। पशु चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना किसी शुल्क के इलाज शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से सांड को नियंत्रित कर दवाएं दी गईं और लगातार उपचार किया गया।काफी प्रयास के बाद सांड की हालत में सुधार हुआ और वह फिर से खड़ा होकर चलने लगा। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक राहुल यादव एवं सहयोग करने वाले ग्रामीणों की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *