बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा वार्ड नंबर-14 में एक परिवार के घर पर चढ़कर फायरिंग हुई है। इस दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी मनीष ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्य ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर पर था, तभी गांव के ही कुछ दबंग हथियार लेकर उसके घर आ धमके। हमलावरों की पहचान मधुकर कुमार, मुरारी कुमार, सुमन कुमार, बादल कुमार, मनीष कुमार और पुनित कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने आते ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब घर की महिलाओं और अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मुरारी कुमार ने देशी कट्टा से गोली चला दी। किसी तरह पीड़ित ने खुद को बचा लिया। इसके बाद सुमन कुमार ने भी कट्टा निकालकर फायरिंग की। घरवाले जब जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे, तो मधुकर कुमार ने तीसरी बार गोली चलाई। जिसमें परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। गांव में दहशत फैलाने के हवाई फायरिंग भी किया गया। इस दौरान पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़हारा थाना के पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की गई। सदर-टू डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया आरोपी की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा वार्ड नंबर-14 में एक परिवार के घर पर चढ़कर फायरिंग हुई है। इस दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी मनीष ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्य ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर पर था, तभी गांव के ही कुछ दबंग हथियार लेकर उसके घर आ धमके। हमलावरों की पहचान मधुकर कुमार, मुरारी कुमार, सुमन कुमार, बादल कुमार, मनीष कुमार और पुनित कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने आते ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब घर की महिलाओं और अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मुरारी कुमार ने देशी कट्टा से गोली चला दी। किसी तरह पीड़ित ने खुद को बचा लिया। इसके बाद सुमन कुमार ने भी कट्टा निकालकर फायरिंग की। घरवाले जब जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे, तो मधुकर कुमार ने तीसरी बार गोली चलाई। जिसमें परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। गांव में दहशत फैलाने के हवाई फायरिंग भी किया गया। इस दौरान पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़हारा थाना के पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की गई। सदर-टू डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया आरोपी की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।


