अंडे के पैसे मांगने पर दबंगों ने की मारपीट:मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित, SP से मांगा न्याय

अंडे के पैसे मांगने पर दबंगों ने की मारपीट:मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित, SP से मांगा न्याय

मैनपुरी में अंडे के पैसे मांगने पर एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित अभिषेक कुमार सोमवार को दो दर्जन से अधिक परिजनों और समाज के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामले में केवल हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नगला अनी, थाना कोतवाली मैनपुरी निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि वह सड़क किनारे अंडे का ठेला लगाते हैं। बीती रात कुछ लोगों ने उनके ठेले पर अंडे खाए। जब अभिषेक ने उनसे पैसे मांगे, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर अभिषेक और उनके भाई अर्जुन को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा।अभिषेक के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनका अंडे का ठेला भी तोड़ दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। इस हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराएं नहीं लगाई हैं।
एसपी कार्यालय पहुंचे अभिषेक और उनके साथ आए परिजनों व समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तो वे न्याय के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है।पीड़ित अभिषेक ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *