करनाल में जमीन विवाद में चली गोलियां:बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गांव मुंडोगढ़ी में हुई वारदात

करनाल में जमीन विवाद में चली गोलियां:बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, गांव मुंडोगढ़ी में हुई वारदात

हरियाणा में करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव मुंडोगढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान हाजी वाजिद (70)के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में साबिर नामक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *