प्रतिमा विसर्जन में चली गोली, युवक के घुटने में फंसी:मधुबनी के भपटियाही गांव में घटना; नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने की फायरिंग

प्रतिमा विसर्जन में चली गोली, युवक के घुटने में फंसी:मधुबनी के भपटियाही गांव में घटना; नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने की फायरिंग

मधुबनी के नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में 22 साल के प्रहलाद कुमार के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद जमीन पर गिरा युवक प्रत्यक्षदर्शियों की मानें ताे गांव में शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व नशे की हालत में वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में एक गोली प्रहलाद कुमार के घुटने में जा लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़े। पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया,डॉक्टरों ने निकाली गोली पीड़ित परिवार ने बताया कि गोली घुटने में फंसी हुई थी, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा निकाल लिया गया है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। रविवार दोपहर तक नरहिया थाना में इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मधुबनी के नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीबारी हुई। इस घटना में 22 साल के प्रहलाद कुमार के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद जमीन पर गिरा युवक प्रत्यक्षदर्शियों की मानें ताे गांव में शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व नशे की हालत में वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में एक गोली प्रहलाद कुमार के घुटने में जा लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़े। पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया,डॉक्टरों ने निकाली गोली पीड़ित परिवार ने बताया कि गोली घुटने में फंसी हुई थी, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा निकाल लिया गया है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। रविवार दोपहर तक नरहिया थाना में इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *