भागलपुर में बुधवार को एक बुलेट बाइक में आग लग गई। आग इतनी तेज लगी थी कि 5 मिनट के अंदर पूरी बाइक राख हो गई। बाइक पर 2 युवक सवार थे। आग लगते ही दोनों युवकों ने बाइक को सड़क किनारे खड़ी की और दूर खड़े हो गए। दोनों युवक बाइक से विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गर्ल्स हाईस्कूल के पास बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक से लपटें उठने लगी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। आग लगने के कारण क्लियर नहीं घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय चाय दुकानदार शिवम शुक्ला ने बताया कि बाइक में आग लगने के बाद लोग दूर खड़े होकर उसे जलते हुए देखते रहे, लेकिन किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और पूरी तरह जल चुकी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
पता लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण क्या था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बाइक के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी हो। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा। भागलपुर में बुधवार को एक बुलेट बाइक में आग लग गई। आग इतनी तेज लगी थी कि 5 मिनट के अंदर पूरी बाइक राख हो गई। बाइक पर 2 युवक सवार थे। आग लगते ही दोनों युवकों ने बाइक को सड़क किनारे खड़ी की और दूर खड़े हो गए। दोनों युवक बाइक से विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गर्ल्स हाईस्कूल के पास बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक से लपटें उठने लगी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। आग लगने के कारण क्लियर नहीं घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय चाय दुकानदार शिवम शुक्ला ने बताया कि बाइक में आग लगने के बाद लोग दूर खड़े होकर उसे जलते हुए देखते रहे, लेकिन किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और पूरी तरह जल चुकी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
पता लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण क्या था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बाइक के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी हो। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।


