बुलंदशहर पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन में मिला पहला स्थान:दिसंबर 2025 में 136 मामलों में 201 अभियुक्तों को सजा

बुलंदशहर पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन में मिला पहला स्थान:दिसंबर 2025 में 136 मामलों में 201 अभियुक्तों को सजा

बुलंदशहर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत दिसंबर 2025 में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए 136 मामलों में 201 अभियुक्तों को सजा दिलाई। यह अभियान पुलिस महानिदेशक द्वारा न्यायालयों में लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। इसका लक्ष्य प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह उपलब्धि हासिल की गई। इसमें मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट पैरोकार, विशेष लोक अभियोजक, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी और सहायक अभियोजन अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी के समन्वित प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप, दिसंबर 2025 में न्यायालयों में विचाराधीन 136 अभियोगों में 201 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। इसी प्रदर्शन के कारण बुलंदशहर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *