पंजाब विधानसभा का बजट सेशन आज से:पहले दिन गवर्नर का अभिभाषण होगा, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

पंजाब विधानसभा का बजट सेशन आज से:पहले दिन गवर्नर का अभिभाषण होगा, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

पंजाब विधानसभा के बजट सेशन का आज (6 मार्च) से आगाज होगा। सेशन के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का अभिभाषण होगा। इसके साथ ही दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सेशन के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। एक तरफ विपक्षी दल कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से पंजाब विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा शामिल होंगे सरकार का यह आखिरी बजट आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का यह आखिरी बजट है। सत्र के लिए विधानसभा की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक सुबह 11:00 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सेशन शुरू होगा। जबकि दोपहर 2:00 बजे सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इन हस्तियों में पूर्व मंत्री रघबीर सिंह, पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी, स्वतंत्रता सेनानी दलीप सिंह और पनसीड के पूर्व चेयरमैन अशोक धीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सेशन 8 मार्च के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। सुबह साढ़े 9 बजे बुलाई कैबिनेट मीटिंग पंजाब सीएम भगवंत मान बेगल़ुरू से वापस चंडीगढ़ पहुंच गए है। इसके साथ ही वह फिर से राजनीति में एक्टिव हो गए । वहीं, शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे सरकार ने कैबिनेट मीटिंग बुला ली है। मीटिंग सुबह साढे नौ बजे विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम के ग्राउंड फ्लोर में होगी। मीटिंग का एजेंडा जारी नहीं किया गयाहै। जो कि बाद में जारी किया जाएगा। कांग्रेस नेता 11 बजे विधानसभा की तरफ करेंगे मार्च कांग्रेस का प्रदर्शन सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होगा। यहां से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विधानसभा की ओर मार्च करते हुए घेराव करेंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के दौरान सरकार की नीतियों और कामकाज के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *