Budget 2026-27: दिल्ली के विकास को मिलेगी ‘नई रफ़्तार’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी उम्मीदें

Budget 2026-27: दिल्ली के विकास को मिलेगी ‘नई रफ़्तार’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी उम्मीदें

केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने से ठीक पहले दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आगामी बजट को लेकर काफी सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट न केवल राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं को गति देगा, बल्कि दिल्ली के बुनियादी ढांचे के कायाकल्प में भी मील का पत्थर साबित होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी केंद्रीय बजट का राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे शहर के विकास को नयी गति मिलेगी।
केंद्रीय बजट 2026-27 रविवार को संसद में पेश किया जाना निर्धारित है।
एक बयान में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल है।

गुप्ता ने कहा कि यमुना नदी की सफाई और अपजल उपचार संयंत्र के निर्माण से संबंधित परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के आगामी चरणों के विस्तार में भी केंद्र सरकार की वित्तीय भागीदारी जारी है।
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं में केंद्र और दिल्ली सरकार की साझेदारी राष्ट्रीय राजधानी के आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।

उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे परिदृश्य में, यह स्वाभाविक है कि आगामी केंद्रीय बजट दिल्ली के समग्र विकास को नयी गति प्रदान करेगा और ‘विकसित भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित दिल्ली’ की परिकल्पना को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *