पटना में घाटों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में तीन घाटों को तैयार कर लिया गया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत अजीमाबाद अंचल में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) ने घाट निर्माण का काम पूरा कर लिया है। बुडको द्वारा भद्र घाट, महावीर घाट और नौजर घाट को पक्का बनाकर आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। ये तीनों घाट जल्द ही पटना नगर निगम को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण किया गया निर्माण बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि हर साल छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए तीन अतिरिक्त पक्के घाटों का निर्माण किया गया है। पहले ये घाट कच्चे थे, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब बुडको ने इनका व्यापक विकास करते हुए पक्के घाटों का निर्माण किया है। सभी घाटों पर सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण के बैरिकेडिंग और उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। भद्र घाट पर विशाल प्रोमिनेड और आधुनिक सुविधाएं मुख्य रूप से भद्र घाट पर 100 मीटर × 40 मीटर क्षेत्र में एक सुसज्जित पक्का घाट बनाया गया है। घाट का चौड़ीकरण कर 565 मीटर लंबा प्रोमिनेड बनाया गया है। वहीं, चेंजिंग रूम, शौचालय और स्नानघर की भी व्यवस्था की गयी है। पूरे क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाई गई है, जो उच्च क्षमता की प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा महावीर घाट और नौजर घाट पर अतिरिक्त पक्के घाट बनाए गए हैं। महावीर घाट पर 30 मीटर × 20 मीटर आकार के दो नए पक्के घाट बने हैं। वहीं, नौजर घाट पर 30 मीटर × 20 मीटर आकार के दो नए पक्के घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश, बैरिकेडिंग और स्वच्छता की पूरी व्यवस्था की गई है। पटना में घाटों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में तीन घाटों को तैयार कर लिया गया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत अजीमाबाद अंचल में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) ने घाट निर्माण का काम पूरा कर लिया है। बुडको द्वारा भद्र घाट, महावीर घाट और नौजर घाट को पक्का बनाकर आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। ये तीनों घाट जल्द ही पटना नगर निगम को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण किया गया निर्माण बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि हर साल छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए तीन अतिरिक्त पक्के घाटों का निर्माण किया गया है। पहले ये घाट कच्चे थे, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब बुडको ने इनका व्यापक विकास करते हुए पक्के घाटों का निर्माण किया है। सभी घाटों पर सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण के बैरिकेडिंग और उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। भद्र घाट पर विशाल प्रोमिनेड और आधुनिक सुविधाएं मुख्य रूप से भद्र घाट पर 100 मीटर × 40 मीटर क्षेत्र में एक सुसज्जित पक्का घाट बनाया गया है। घाट का चौड़ीकरण कर 565 मीटर लंबा प्रोमिनेड बनाया गया है। वहीं, चेंजिंग रूम, शौचालय और स्नानघर की भी व्यवस्था की गयी है। पूरे क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाई गई है, जो उच्च क्षमता की प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा महावीर घाट और नौजर घाट पर अतिरिक्त पक्के घाट बनाए गए हैं। महावीर घाट पर 30 मीटर × 20 मीटर आकार के दो नए पक्के घाट बने हैं। वहीं, नौजर घाट पर 30 मीटर × 20 मीटर आकार के दो नए पक्के घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश, बैरिकेडिंग और स्वच्छता की पूरी व्यवस्था की गई है।


