BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे तकनीकी और मैनेजमेंट क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 120 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
BSNL Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस या आईटी जैसे विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए एमबीए डिग्री भी आवश्यक बताई गई है। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
BSNL Vacancy 2026: सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित रहेगी। सबसे पहले देशभर में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नियमित पद पर नियुक्ति दी जाएगी, जिसमें वेतनमान और अन्य भत्ते शामिल होंगे।
BSNL Recruitment 2026: ऐसे कर पाएंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को bsnl.co.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Career” या “Jobs” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा। जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकता है।


