रेवाड़ी में बीएसएनएल का लाखों का सामान चोरी हो गया। चोर बीएसएनएल की मसानी टॉवर से तीन ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपए की कीमत के बैटरी के सैल चुरा ले गए। बीएसएनएल अधिकारियों की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नहीं था सिक्योरिटी गार्ड जेडीओ राजेश ने धारूहेड़ा पुलिस को शिकायत की। जिसमें बताया कि मसानी में उनका मोबाइल टॉवर लगा हुआ है। जहां फिलहाल कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। बीती रात चोर वहां से बैटरी का पूरा सेट चुरा ले गए। जिसकी कीमत 1, 80, 975 रुपए थे। उन्होंने बताया कि बैटरी सेट तीन तालों के अंदर कमरे में रखा हुआ था। इससे आसपास मोबाइल नेटवर्क प्रभावित रहा। डोहकी में प्लाट से पशु चोरी चोर गांव डोहकी में प्लाट से एक भैंस, कटड़ा और कटड़ी चोरी कर ले गए। पशु पालक साहिल ने बताया कि वह रात को पशु प्लाट में बांधकर घर आ गया था। सुबह जब प्लाट में गया तो वहां से तीनों पशु गायब मिले। आसपास पता करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


