BSEB 12th Result 2026: किसान परिवार की बेटी बनी बिहार आर्ट्स टॉपर, निशु ने कई विषयों में हासिल किए 100 में 100 अंक

BSEB 12th Result 2026: किसान परिवार की बेटी बनी बिहार आर्ट्स टॉपर, निशु ने कई विषयों में हासिल किए 100 में 100 अंक

BSEB 12th Result 2026: बिहार के गया जिले की रहने वाली निशु कुमारी ने इंटरमीडिएट कला संकाय में 479 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। निशु के पिता पेशे से किसान हैं।

अपनी बेटी की इस सफलता पर उनके पिता ने कहा कि निशु ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, निशु ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दिया।

निशु ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से भूगोल में उन्होंने 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 90, हिंदी में 97, इतिहास में 97 और राजनीतिक विज्ञान में 95 अंक हासिल किए हैं। निशु ने गया जिले के यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *