90 की रफ्तार से दौड़ रही कार में हैवानियत, 25 साल की महिला को लगे 12 टांके…फरीदाबाद गैंगरेप में बड़ा खुलासा

90 की रफ्तार से दौड़ रही कार में हैवानियत, 25 साल की महिला को लगे 12 टांके…फरीदाबाद गैंगरेप में बड़ा खुलासा

Crime : फरीदाबाद रेपकांड में बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि जिस वक्त महिला को दरिंदों ने वैन से नीचे फेंका उस समय वैन की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। चलती वैन से महिला को फेंका गया तो सड़क पर मुंह लगने से वह बुरी तरह से जख्मी गई। महिला के चेहरे पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला इन दोनों को पहले से नहीं जानती इसलिए पहचान परेड हो जाने के बाद ही इनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

पीड़िता की बहन ने दी FIR

फरीदाबाद में 25 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ लिफ्ट देकर चलती वैन में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई थी। रेप के बाद आरोपियों ने चलती वैन से महिला को सड़क किनारे फेंककर भाग गए थे। बाद में पहुंची पीड़िता की बहन ने उसे अस्पताल भर्ती कराया था। अब पीड़िता की बहन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। दी गई तहरीर में पीड़ित महिला की बहन ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसकी बहन का अपने पति से विवाद चल रहा था। वह अपने मायके रह ही थी। सोमवार की शाम को वह सेक्टर 23 में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। रात को वापस लौटते समय दो युवकों ने लिफ्ट देकर उसे वैन में बैठा लिया और कहा कि वह भी उसके घर की तरफ ही जा रहे हैं उसे रास्ते में छोड़ देंगे।

लिफ्ट देकर गुरुग्राम की ओर मोड़ दी थी वैन

एफआईआर में आगे बताया कि इन्होंने वैन का रूट बदल दिया और उसे गुरुग्राम की ओर दौड़ा दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर दी और फिर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे राजा चौक के पास चलती वैन से धक्का देकर नीचे फेंक गए। जिस समय उसे वैन से नीचे फेंका उस समय काफी स्पीड रही होगी। इसका सहज अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के चेहरे पर काफी गंभीर चोटे आई हैं। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। यहां चिकित्सकों का कहना है अभी महिला बोलने की स्थिति में नहीं और उसका मानसिक संतुलन भी सामान्य नहीं हो सका है। पुलिस महिला के 161 के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी लेकिन चिकित्सकों ने पुलिस को भी मना कर दिया है कि महिला बयान देने योग्य नहीं है।

एक आरोपी यूपी का दूसरा मध्य प्रदेश का ( Crime )

पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक यूपी का रहने वाला है जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। दोनों इन दिनों फरीदाबाद में रह रहे थे। इस मामले में जो सीसीटीवी फुटेज मिली हैं उनके आधार पर यह पता लगाया गया है कि पीड़िता को जब वैन से फेंका गया तो उस समय वैन करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। दरिंदों ने चलती वैन से ही महिला को नीचे धक्का दे दिया। महिला के कपड़े भी फटे हुए थे। बदहवासी की हालत में महिला को अस्पताल भिजवाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

पहचान परेड के बाद आरोपियों के नाम खोलेगी पुलिस

अब इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीड़िता करेगी। इससे पहले महिला के 161 के बयान होंगे। इसके बाद परेड़ पहचा कराई जाएगी। परेड़ पहचान में महिला को दोनों आरोपी दिखाएंगे जाएंगे। महिला इस दौरान यह पुष्टि करेगी कि ये पकड़े गए दोनों आरोपी वहीं हैं जिन्होंने चलती वैन से उसके साथ दरिंदगी की थी। यह अलग बात है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है लेकिन अदालत में सजा दिलवाने के लिए केवल इतना काफी नहीं होता। पुलिस का कहना है कि महिला जब पुष्टि कर देगी तो पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *