पूर्णिया नंबर प्लेट वाली कार से सिलीगुड़ी में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। पुलिस ने इस खेप के साथ धंधेबाज को भी धर दबोचा है। खेप को कार के चैंबर में छिपाकर रखा गया था। धंधेबाज ने इस चेंबर को पिछले हिस्से के नंबर प्लेट से ढक रखा था। पुलिस ने कार से 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद खेप की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान आलोक कुमार रविकर (40) के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार के गुरुबाजार इलाके का रहने वाला है। पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि BSF लिखी एक कार से एक धंधेबाज स्मैक की खेप लेकर भारत-बंगाल सीमा के पास फांसीदेवा ब्लॉक के मुरलीगंज चेक पोस्ट से होकर गुजरने वाला है। मिली सूचना पर नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्र,मामले की सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्र, फांसीदेवा थाना प्रभारी सुदीप कुमार विश्वास और विधाननगर थाना प्रभारी प्रीतम लामा मौके पर पहुंचे। कार बिहार से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को कार के पीछे नंबर प्लेट के पास शक हुआ। जब उसे खोलकर देखा गया तो अंदर एक चैंबर मिला। इसी चैंबर से 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। कार पर BSF लिखा एक बोर्ड लगा हुआ था, जिससे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। धंधेबाज ने खुद को बीएसएफ इंस्पेक्टर बताया और एक पहचान पत्र भी दिखाया। पुलिस अब जांच कर रही है कि वह वास्तव में किसी सुरक्षा बल का सदस्य है या फर्जी पहचान पत्र के सहारे तस्करी कर रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इससे पहले भवानीपुर में पुलिस ने 40.8 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 4 निवासी अनोज कुमार यादव की पत्नी है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि महिला नगर पंचायत कार्यालय के पास स्मैक बेच रही थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पूर्णिया नंबर प्लेट वाली कार से सिलीगुड़ी में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। पुलिस ने इस खेप के साथ धंधेबाज को भी धर दबोचा है। खेप को कार के चैंबर में छिपाकर रखा गया था। धंधेबाज ने इस चेंबर को पिछले हिस्से के नंबर प्लेट से ढक रखा था। पुलिस ने कार से 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद खेप की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान आलोक कुमार रविकर (40) के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार के गुरुबाजार इलाके का रहने वाला है। पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि BSF लिखी एक कार से एक धंधेबाज स्मैक की खेप लेकर भारत-बंगाल सीमा के पास फांसीदेवा ब्लॉक के मुरलीगंज चेक पोस्ट से होकर गुजरने वाला है। मिली सूचना पर नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्र,मामले की सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्र, फांसीदेवा थाना प्रभारी सुदीप कुमार विश्वास और विधाननगर थाना प्रभारी प्रीतम लामा मौके पर पहुंचे। कार बिहार से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को कार के पीछे नंबर प्लेट के पास शक हुआ। जब उसे खोलकर देखा गया तो अंदर एक चैंबर मिला। इसी चैंबर से 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। कार पर BSF लिखा एक बोर्ड लगा हुआ था, जिससे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। धंधेबाज ने खुद को बीएसएफ इंस्पेक्टर बताया और एक पहचान पत्र भी दिखाया। पुलिस अब जांच कर रही है कि वह वास्तव में किसी सुरक्षा बल का सदस्य है या फर्जी पहचान पत्र के सहारे तस्करी कर रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज नक्सलबाड़ी सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इससे पहले भवानीपुर में पुलिस ने 40.8 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 4 निवासी अनोज कुमार यादव की पत्नी है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि महिला नगर पंचायत कार्यालय के पास स्मैक बेच रही थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।


