भाई ने बहन के गायब होने में कराई प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर| सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके में भाई के साथ किराये के कमरे में रह रही 19 वर्षीय बहन गायब हो गई है। बड़े भाई ने बहन के गायब होने की शिकायत सदर थानेदार से की है। उसने पुलिस को बताया कि बीते सप्ताह 11 फरवरी को 11 बजे बहन कॉलेज के लिए निकली। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन की। पता चला कि मीनापुर थाना क्षेत्र के हरका गांव का बबलू कुमार अपने ममेरे भाई चंदन कुमार के साथ मिलकर बहन का अपहरण कर कही ले गया है। आरोपी बबलू कुमार शादीशुदा और दो बच्चे का पिता है। सदर थानेदार ने बताया कि मामले मे नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुजफ्फरपुर| सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके में भाई के साथ किराये के कमरे में रह रही 19 वर्षीय बहन गायब हो गई है। बड़े भाई ने बहन के गायब होने की शिकायत सदर थानेदार से की है। उसने पुलिस को बताया कि बीते सप्ताह 11 फरवरी को 11 बजे बहन कॉलेज के लिए निकली। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन की। पता चला कि मीनापुर थाना क्षेत्र के हरका गांव का बबलू कुमार अपने ममेरे भाई चंदन कुमार के साथ मिलकर बहन का अपहरण कर कही ले गया है। आरोपी बबलू कुमार शादीशुदा और दो बच्चे का पिता है। सदर थानेदार ने बताया कि मामले मे नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *