अनुराग डोभाल के खिलाफ भाई कलाम डोभाल लेंगे लीगल एक्शन, किए कई बड़े खुलासे, परिवार की हालत है गंभीर

अनुराग डोभाल के खिलाफ भाई कलाम डोभाल लेंगे लीगल एक्शन, किए कई बड़े खुलासे, परिवार की हालत है गंभीर

Anurag Dobhal Brother On Allegations: अनुराग डोभाल से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब इसमें उनके परिवार के बयान भी सामने आने लगे हैं। ‘यूके राइडर’ और ‘बाबू भैया’ के नाम से फेमस अनुराग ने हाल ही में अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार में कार चलाकर डिवाइडर से टकरा दी, जिसे कई लोगों ने आत्महत्या की कोशिश बताया। बता दें, इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें भी आईं और उनके दोनों कूल्हों की हड्डियां टूट गईं है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में है।

कलाम डोभाल उर्फ अतुल डोभाल ने तोड़ी चुप्पी

इस पूरे मामले के बीच अनुराग के भाई कलाम डोभाल उर्फ अतुल डोभाल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो जल्द ही एक वीडियो जारी करेंगे, जिसमें पूरे विवाद से जुड़े सबूत सामने होंगे। बता दें, कलाम का कहना है कि अब तक लोगों को भावनात्मक बनाकर सच से दूर रखा गया है और उनके परिवार पर लगाए गए आरोपों के कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं। कलाम ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि पिछले 2 दिनों से वो इसलिए शांत थे क्योंकि उन्हें अपने परिवार का ध्यान रखना था। उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता को इस विवाद की वजह से काफी मानसिक दबाव झेलना पड़ा है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो कानूनी रास्ता भी अपनाएंगे और उन्हें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा।

इतना ही नहीं, कलाम डोभाल ने ये भी सवाल उठाया कि अब तक उन पर उनकी होने वाली पत्नी पर और माता-पिता पर लगाए गए आरोपों का कोई ठोस सबूत क्यों नहीं दिया गया। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर चल रही बहस में फैंस इमोशनल होकर एक पक्ष का समर्थन कर रहे हैं, जबकि पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है।

अनुराग की हालत पहले से है बेहतर

ऐसे में अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने भी उनके हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अनुराग का इलाज जारी है और उनकी हालत पहले से बेहतर है। रोहित के मुताबिक अनुराग की पत्नी रितिका भी अस्पताल पहुंच चुकी हैं और इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं। बताया जा रहा है कि रितिका 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजर उस वीडियो पर है, जिसे जारी करने का दावा अनुराग के भाई ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *