रांची के बुंडू में पेड़ से लटकते मिले जीजा-साली:रविवार को हुई थी साली की सगाई, हत्या या आत्महत्या, ऑनर किलिंग की भी चर्चा

रांची के बुंडू में पेड़ से लटकते मिले जीजा-साली:रविवार को हुई थी साली की सगाई, हत्या या आत्महत्या, ऑनर किलिंग की भी चर्चा

राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र में मांझीटोली स्थित पगला बाबा परिसर में पेड़ से युवक-युवती की बॉडी पेड़ से झूलती मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आपस में रिश्ते में जीजा-साली हैं। सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सगाई के अगले दिन मिली है युवती की लाश जानकारी के अनुसार, मृत युवती की रविवार को ही सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह अपने जीजा के साथ घर से निकली थी, लेकिन अगले ही दिन दोनों का शव बरामद हुआ। मृतकों की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बारिगाड़ा टोला राउता निवासी अर्जुन पाहान। बुंडू थाना क्षेत्र के नीउरी गांव की आरती कुमारी के रूप में की गई है। सगाई के तुरंत बाद इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। हत्या या आत्महत्या, ऑनर किलिंग की भी चर्चा घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *