घाट पर नकली पुलिस संग दुल्हन गैंग धराया

घाट पर नकली पुलिस संग दुल्हन गैंग धराया

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को महादेवा गंगा घाट पर लूटने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। नकली पुलिस बनकर धमकी देने और दुल्हन के साथ मिलकर लूट को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 38,500 रुपये नगद, गहने, एक ऑटो और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामला तब सामने आया जब उत्तर प्रदेश के कानपुर की रमा देवी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कोरान सराय थाना क्षेत्र की कलावती देवी और उनके पति रमेश गोड़ ने उनके देवर की शादी कराने का झांसा देकर 7 अप्रैल को फरीदाबाद से बक्सर बुलाया। शादी के नाम पर पहले 50 हजार रुपये और गहनों की मांग की गई, बाद में 40 हजार रुपये और कुछ जेवर पर सौदा तय हुआ। 8 अप्रैल को विनय और कथित दुल्हन नीतु की कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके बाद रस्म अदायगी के लिए सभी महादेवा गंगा घाट पहुंचे। यहीं पर दुल्हन को गहने पहनाए गए। लेकिन विदाई के वक्त अचानक बाइक से पहुंचे दो युवक खुद को पुलिस बताकर सभी को थाना ले जाने की धमकी देने लगे। इसी अफरा-तफरी में दुल्हन और उसके साथी नगद व गहने लेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच शुरु की और छापेमारी कर दुल्हन समेत 9 आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में नकली दुल्हन नीतु देवी, नकली पुलिस हैदर खां के साथ ही मीना देवी, शिवबचन चौहान, सुनैना देवी, हाकीम चौहान, कलावती देवी और जगजीवन चौहान शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत आदि रहे। शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को महादेवा गंगा घाट पर लूटने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। नकली पुलिस बनकर धमकी देने और दुल्हन के साथ मिलकर लूट को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 38,500 रुपये नगद, गहने, एक ऑटो और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामला तब सामने आया जब उत्तर प्रदेश के कानपुर की रमा देवी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कोरान सराय थाना क्षेत्र की कलावती देवी और उनके पति रमेश गोड़ ने उनके देवर की शादी कराने का झांसा देकर 7 अप्रैल को फरीदाबाद से बक्सर बुलाया। शादी के नाम पर पहले 50 हजार रुपये और गहनों की मांग की गई, बाद में 40 हजार रुपये और कुछ जेवर पर सौदा तय हुआ। 8 अप्रैल को विनय और कथित दुल्हन नीतु की कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके बाद रस्म अदायगी के लिए सभी महादेवा गंगा घाट पहुंचे। यहीं पर दुल्हन को गहने पहनाए गए। लेकिन विदाई के वक्त अचानक बाइक से पहुंचे दो युवक खुद को पुलिस बताकर सभी को थाना ले जाने की धमकी देने लगे। इसी अफरा-तफरी में दुल्हन और उसके साथी नगद व गहने लेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच शुरु की और छापेमारी कर दुल्हन समेत 9 आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में नकली दुल्हन नीतु देवी, नकली पुलिस हैदर खां के साथ ही मीना देवी, शिवबचन चौहान, सुनैना देवी, हाकीम चौहान, कलावती देवी और जगजीवन चौहान शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत आदि रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *