पंजाब में तीन करोड़ की लॉटरी जीतने वाला मिल गया है। यह लॉटरी फिल्लौर निवासी ईंट भट्ठा मालिक कपल मक्खन व कमलेश कौर ने जीती है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्रिया करते है। वहीं, इस पैसे को जरूरत के हिसाब खर्च करेंगे। इसका कुछ हिस्सा सोशल काम में लगाएंगे।
जब खबर चली विजेता नहीं मिल रहा तब पता चला
महिला ने बताया कि वह फोन पर खबरें देख रही थी कि तीन करोड़ की लॉटरी जीतने वाला मिल नहीं रहा है। ऐसे में मैंने अपने पति से कहा कि शायद हम न हों। इसके बाद हमने फिर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब हम अगले दिन लॉटरी की दुकान के आगे से निकले तो लॉटरी विक्रेता भाई ने कहा कि आपकी लॉटरी निकली है। दो दिन से आप आए नहीं, यह सुनकर हमारा खुशी का ठिकाना नहीं था। हम इसके लिए भगवान का धन्यवाद करते हैं।


