Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। फाफाडीह इलाके में दिगंबर जैन मंदिर के पीछे स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
बताया जा रहा है कि आग पिछले करीब दो घंटे से लगी हुई थी, जिससे पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। गोदाम के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी आग की चपेट में आ गए, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।


