MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जहां अहरौली गांव में माता मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार की दोपहर का बताया जा रहा है।
दरअसल, गांव के रहने सतीश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आए थे। प्रसाद देने के लिए उन्होंने बच्चियों को मंदिर के अंदर बुलाया। इसी दौरान छत की पटिया गिर गई और नीचे मौजूद बच्चियां मलबे में दब गईं।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरु कर दिया है। मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है….


