गढ़ देवी मंदिर से चोरी हुआ पीतल का पिंड मिला:मोतिहारी में मंदिर परिसर के पास बरामद, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गढ़ देवी मंदिर से चोरी हुआ पीतल का पिंड मिला:मोतिहारी में मंदिर परिसर के पास बरामद, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गढ़ देवी मंदिर से दो दिन पहले चोरी हुआ पीतल का पिंड मंदिर परिसर के पास बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस की बढ़ती जांच और गिरफ्तारी के डर से चोरों ने पिंड को मंदिर के पास ही फेंक दिया। पिंड के मंदिर के पास पड़े होने की सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिंड को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किसने की थी और पिंड को वापस किसने फेंका। गढ़ देवी मंदिर से पीतल के पिंड की चोरी की थी दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने गढ़ देवी मंदिर से पीतल के पिंड की चोरी की थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया था, जिसने घटनास्थल पर बारीकी से पड़ताल की थी। पुलिस की लगातार दबिश और संभावित गिरफ्तारी के डर से चोरों ने चोरी का सामान मंदिर के आसपास ही छोड़ दिया। पुलिस मामले को पूरी तरह सुलझाने के लिए गहन छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली इस घटनाक्रम के बाद मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, साथ ही मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है। तुरकौलिया पुलिस फिलहाल पूरे मामले का खुलासा करने और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गढ़ देवी मंदिर से दो दिन पहले चोरी हुआ पीतल का पिंड मंदिर परिसर के पास बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस की बढ़ती जांच और गिरफ्तारी के डर से चोरों ने पिंड को मंदिर के पास ही फेंक दिया। पिंड के मंदिर के पास पड़े होने की सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिंड को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किसने की थी और पिंड को वापस किसने फेंका। गढ़ देवी मंदिर से पीतल के पिंड की चोरी की थी दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने गढ़ देवी मंदिर से पीतल के पिंड की चोरी की थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया था, जिसने घटनास्थल पर बारीकी से पड़ताल की थी। पुलिस की लगातार दबिश और संभावित गिरफ्तारी के डर से चोरों ने चोरी का सामान मंदिर के आसपास ही छोड़ दिया। पुलिस मामले को पूरी तरह सुलझाने के लिए गहन छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली इस घटनाक्रम के बाद मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, साथ ही मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है। तुरकौलिया पुलिस फिलहाल पूरे मामले का खुलासा करने और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *