कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्रों के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर बैठक हुई। बैठक में एक नवंबर 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर तैयार प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मतदान केंद्रों के गठन, मतदाताओं की सुविधा, पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि एक नवंबर 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक एवं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का प्रारूप तैयार किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूची तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई है। बताया गया कि निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन 25 नवंबर 2025 को किया गया था। दावे और आपत्तियां 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक ली गईं। दावे और आपत्तियों के निष्पादन के बाद 25 दिसंबर 2025 को पूरक सूची का मुद्रण किया गया, जबकि निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया गया। नवादा जिले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 मतदान केंद्र और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 15 हजार 918 है, जबकि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1 हजार 888 मतदाता शामिल हैं। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्रों के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर बैठक हुई। बैठक में एक नवंबर 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर तैयार प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मतदान केंद्रों के गठन, मतदाताओं की सुविधा, पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि एक नवंबर 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक एवं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का प्रारूप तैयार किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूची तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई है। बताया गया कि निर्वाचक सूची के प्रारूप का प्रकाशन 25 नवंबर 2025 को किया गया था। दावे और आपत्तियां 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक ली गईं। दावे और आपत्तियों के निष्पादन के बाद 25 दिसंबर 2025 को पूरक सूची का मुद्रण किया गया, जबकि निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया गया। नवादा जिले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 मतदान केंद्र और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 15 हजार 918 है, जबकि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1 हजार 888 मतदाता शामिल हैं। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


