शीतकालीन राहत अभियान के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में इनर व्हील क्लब, लखनऊ ट्रांसगोमती के सहयोग सें गुलज़ार उपवन में किया गया। भीषण ठंड से जूझ रहे श्रमिकों और जरूरतमंदों को कंबल मिलने से उनके चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बी.के. राधा दीदी के कहा कि उ सेवा को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही मानव जीवन का परम कर्तव्य है। उनके अनुसार, सेवा की भावना हमारे कर्मों को शुद्ध करती है और जीवन को सकारात्मक दिशा देती है। श्रमिकों को सम्मानपूर्वक कंबल वितरित किए इस आयोजन को सफल बनाने में रीता मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती एवं चार्टर प्रेसिडेंट, इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती, तथा सुनीता रमन, प्रेसिडेंट, इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती, का विशेष योगदान रहा। दोनों ने समर्पण भाव से कार्यक्रम के कुशल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की सक्रिय सदस्याएं डॉ. शेली (सेक्रेटरी), राखी सिंघल (ट्रेज़रर), कल्पना साहू, रिंकी वर्मा, अलका यादव और ममता वैष्णव सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर श्रमिकों और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक कंबल वितरित किए। सेवा का भाव हमारे संबंधों को मजबूत बनाता है इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शशि दीदी (क्षेत्र प्रचारिका) ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा केवल सामग्री देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि सेवा के पीछे की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जोर दिया कि सेवा का भाव हमारे संबंधों और समाज को मजबूत बनाता है।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।


