छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर डैम में फेंक दिया। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन आरोपी बॉयफ्रेंड शादी करने से इनकार कर रहा था। पीछा छुड़वाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला ठेलकाडीह थाना क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड नाम रूपा साहू (21) है। जो सुपेला की रहने वाली थी। उसका हड़वा गांव निवासी आनंद वर्मा (21) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के घरवालों को भी इसकी जानकारी थी। पहले भी रूपा शादी की बात करने आनंद के घर आ चुकी थी। इस दौरान आनंद ने रुपा को बहला-फुसलाकर घर भेज दिया था। जिसके बाद वह दोबारा आई थी। दोनों डैम की ओर घूमने गए। जहां उन्होंने संबंध बनाए। इस दौरान रूपा ने शादी के दबाव बनाया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्साए आनंद ने पत्थर से सिर कुचल दिया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, आनंद वर्मा मेले में झूला चलाने का काम करता है। करीब तीन–चार साल पहले वह भिलाई के रामनगर में लगे मेले में गया था। वहीं उसकी मुलाकात रूपा से हुई, जहां दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए।धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगी। जो कि प्यार में बदल गई। यह बात दोनों के घरवालों को भी पता था। रूपा आनंद के घर भी आती थी। करीब तीन-चार महीने पहले रूपा शादी की बात करने आनंद के घर गई थी। लेकिन उसे आनंद ने बहला-फुसलाकर घर भेज दिया था।26 जनवरी दोपहर हड़वा डैम में एक लड़की की लाश मिली। दस्तावेज से हुई युवती की पहचान जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही दूरी पर एक कैरी बैग मिला। जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल के दस्तावेज थे। इन्हीं दस्तावेजों से मृतिका की पहचान रूपा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी और सख्त चीज से कई बार हमला किया गया था। इससे अधिक खून बह गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। सख्ती दिखाने पर स्वीकारा जुर्म पता चला कि रूपा का आनंद से प्रेम संबंध था। पुलिस फौरन उसे हिरासत लिया। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि 25 जनवरी को रूपा घर आई थी। पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार आरोपी बॉयफ्रेंड के मुताबिक, शाम को दोनों बाइक से डैम की ओर घूमने गए। जहां दोनों से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान रूपा आनंद पर शादी करने का दबाव बनाई। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। लगातार दबाव बनाने के कारण उसने पत्थर से रूपा के सिर पर हमला कर दिया। जिससे रूपा बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आनंद ने पत्थर से लगातार हमला कर रूपा की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से उसने दो गमछों से रूपा की कमर बांधी और एक बड़े पत्थर के साथ उसे डैम में फेंक दिया। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त को काट डाला: गले-पेट में गोदा चाकू, पत्थर से सिर-चेहरे को कुचला; जनवरी से अब तक 30 मर्डर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बोरी के अंदर युवक की लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक युवक के बचपन के दोस्त हैं। तीनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन इसी बीच एक गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हो गई। 2 दोस्तों ने मिलकर तीसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…


