बांका के लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार शाम एक छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद तनाव फैल गया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया और मामला हंगामे में बदल गया।
घटना की जानकारी मिलने पर कुछ छात्र इसकी शिकायत लेकर कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचे। छात्रों ने आरोप लगाया कि मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे नाराज हो गए। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी छात्र को सस्पेंड करने की मांग
हंगामे की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने प्रशासन को सूचित किया। बांका के एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ अमर विश्वास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपी छात्र को तत्काल कॉलेज से निष्कासित करने की मांग पर अड़े रहे।
करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र को निलंबित करने की घोषणा की। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ, उन्होंने मुख्य गेट पर लगा ताला खोल दिया और स्थिति सामान्य होने लगी। छात्रों को परीक्षा में नंबर काटने की मिली धमकी
हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसी बीच कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश वायरल हो गया, जिसमें कहा गया था कि कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने वाले छात्रों के परीक्षा में नंबर काट लिए जाएंगे। इस संदेश के फैलते ही छात्र एक बार फिर भड़क गए और उन्होंने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता और समझाइश के बाद स्थिति को दोबारा नियंत्रित किया गया। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने शनिवार को अनुशासनात्मक समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में प्राचार्य, प्राध्यापक और छात्र मिलकर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद सर्वसम्मति से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस मामले में एसडीएम राजकुमार ने बताया कि आरोपी छात्र को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। बांका के लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार शाम एक छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद तनाव फैल गया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया और मामला हंगामे में बदल गया।
घटना की जानकारी मिलने पर कुछ छात्र इसकी शिकायत लेकर कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचे। छात्रों ने आरोप लगाया कि मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे नाराज हो गए। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी छात्र को सस्पेंड करने की मांग
हंगामे की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने प्रशासन को सूचित किया। बांका के एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ अमर विश्वास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपी छात्र को तत्काल कॉलेज से निष्कासित करने की मांग पर अड़े रहे।
करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र को निलंबित करने की घोषणा की। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ, उन्होंने मुख्य गेट पर लगा ताला खोल दिया और स्थिति सामान्य होने लगी। छात्रों को परीक्षा में नंबर काटने की मिली धमकी
हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसी बीच कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश वायरल हो गया, जिसमें कहा गया था कि कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने वाले छात्रों के परीक्षा में नंबर काट लिए जाएंगे। इस संदेश के फैलते ही छात्र एक बार फिर भड़क गए और उन्होंने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता और समझाइश के बाद स्थिति को दोबारा नियंत्रित किया गया। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने शनिवार को अनुशासनात्मक समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में प्राचार्य, प्राध्यापक और छात्र मिलकर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद सर्वसम्मति से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस मामले में एसडीएम राजकुमार ने बताया कि आरोपी छात्र को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।