‘वैभव सूर्यवंशी के सामने गेंद डालने से घबरा रहे बॉलर’, दिग्गज ने बयां किया गेंदबाजों का हाल

‘वैभव सूर्यवंशी के सामने गेंद डालने से घबरा रहे बॉलर’, दिग्गज ने बयां किया गेंदबाजों का हाल

Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और 16 मैचों के बाद कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह सबसे ज्यादा रन, छक्के और 266 के स्ट्राइक रेट के साथ टॉप पर हैं। 

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 में 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन 16 मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी कई मामलों में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यवंशी टॉप पर तो हैं ही, साथ ही उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266 का है, जो सबसे ज्यादा है।

फिर गरजा सूर्यवंशी का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 26 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 202 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की।

कमेंट्री पैनल में मौजूद इरफान पठान और हरभजन सिंह ने भी इस दौरान गेंदबाजों की हालत बयां की। इरफान पठान ने कहा कि जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके सामने हर गेंदबाज गेंद डालने से घबरा रहा है। वह जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को टारगेट करते हैं, ताकि विरोधी टीम के हौसले पस्त हो जाएं।

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में आरसीबी के खिलाफ शतक भी जड़ा था। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी पिच पर ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 14 गेंदों में 39 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि सीएसके के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 17 गेंदों में 52 रन ठोक दिए थे।

अब तक 11 आईपीएल पारियों में 41 की औसत से सूर्यवंशी ने 452 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 42 छक्के हैं और आईपीएल इतिहास में 19 साल या उससे कम उम्र के किसी भी बल्लेबाज ने इतने छक्के नहीं लगाए हैं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने सबसे बड़ी पारी खेली और 81 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन सूर्यवंशी की पारी के आगे उनकी पारी फीकी पड़ गई।

IPL 2026 में टॉप पर RR

राजस्थान रॉयल्स अब अपना अगला मुकाबला 13 अप्रैल को खेलेगी, जहां उनका सामना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। अब तक 4 मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है और उसके 8 अंक हो चुके हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जबकि आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *