‘मैं तो हम दोनों का फ्यूचर देख रहा था, जब कमाई करता तभी तो प्रेमिका से शादी के लिए उसके पिता से उसका हाथ मांगता। इसलिए कमाने के लिए दिल्ली गया था। वहां जाने के बाद पता चला कि मेरी प्रेमिका का किसी और से अफेयर है, उसने मुझसे बातचीत भी कम कर दी थी। मुझे प्रेमिका पर काफी गुस्सा आ रहा था। मैंने पिछले चार महीने में जो कुछ कमाया था, वो अपने पास ही सेव रखा था, घर में पैसे नहीं दिए थे। डेढ़ महीने पहले मुजफ्फरपुर आया था। प्रेमिका से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वो मुझसे बात करने को तैयार नहीं थी। मंगलवार की रात मैं उसके घर गया, वो मेरे सवालों के जवाब नहीं दे रही थी, इसलिए उसे मार डाला।’ मुजफ्फरपुर के सकरा में नाबालिग बॉयफ्रेंड (17) ने अपनी गर्लफ्रेंड (15) के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी पुलिस के पास जाकर जुर्म कबूल करना चाहता था, लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे भागता देख पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कहा- मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या की है। नाबालिग आरोपी और मृतका की प्रेम कहानी क्या है, आरोपी ने पुलिस को क्या कहानी बताई, मृतका के परिजन और पुलिस का क्या कहना है? पढ़िए, पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले जानिए, नाबालिग आरोपी और मृतका की प्रेम कहानी आकाश और नेहा (दोनों काल्पनिक नाम) सकरा के ही रहने वाले थे। दोनों के घर की दूरी करीब 100 मीटर थी। नाबालिग पड़ोसी होने के नाते दोनों एक दूसरे से पहले से परिचित थे। चूंकि दोनों का घर आसपास था, तो दोनों की मुलाकात स्कूल जाते वक्त, बाजार में और गांव के दुकान पर होती थी। नाबालिग 9वीं की छात्रा थी। करीब ढाई साल पहले दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया था। हालांकि, दोनों नाबालिग थे, इसलिए अपने घर पर शादी की बात भी नहीं बता सकते थे। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया है कि मेरी प्रेमिका भी मुझसे प्यार करती थी और हम दोनों शादी करना चाहते थे। उसने बताया कि चूंकि मैं कमाता नहीं था और नाबालिग भी था, शादी की बात अगर घर में बताते भी तो घरवाले तैयार नहीं होते। इसलिए प्रेमिका ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर कमाने चले जाओ, जब तुम नौकरी करोगे, हम लोग बालिग हो जाएंगे, फिर शादी कर लेंगे। ‘प्रेमिका के कहने पर कमाने गया, उसका दूसरे से अफेयर चलने लगा’ आकाश ने बताया “नेहा के कहने पर ही 4 महीने पहले मैं बाहर कमाने दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के कुछ दिनों बाद तक हमारी बात होती थी, लेकिन अचानक नेहा ने मुझसे बातचीत कम कर दी। मैं पूछता भी था, तो वो बहाने बनाती थी। मैं परेशान था, कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बीच मेरी बात एक दिन मेरे दोस्त से हुई। मेरे दोस्त ने मुझे बताया कि नेहा का किसी और से अफेयर है। मैंने नेहा को दूसरे लड़के से बातचीत करते देखा है। हो सकता है कि उन दोनों के बीच अफेयर चल रहा हो, इस वजह से वो बातचीत नहीं कर रही है। जब मुझे ये पता चला तो काफी गुस्सा आया। मैंने नेहा से इस बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा। नेहा ने कहा कि तुम बिना वजह के मुझ पर शक कर रहे हो और बहाने बनाने लगे हो।” आकाश के मुताबिक, दिल्ली जाने के ढाई महीने बाद ही मैं घर लौट आया। ‘बातचीत कर रहा था, जवाब नहीं दे रही थी, इसलिए मार डाला’ आकाश के मुताबिक, मंगलवार की शाम को उसने अपनी प्रेमिका से कहा कि तुम्हारे घर आऊंगा, तुम दरवाजा खुला रखना। देर रात आकाश चुपके से अपनी प्रेमिका नेहा के घर पहुंचा और दोनों सीढ़ी पर जाकर बातचीत करने लगे। आकाश लगातार पूछ रहा था कि क्या तुम्हारा किसी और से अफेयर है, तुम मुझसे पहले जैसा बात क्यों नहीं करती हो, लेकिन नेहा ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि नेहा सीढ़ी से उतरकर कमरे में जाने लगी, इसी दौरान अंधेरे की वजह से उसका पैर उलझ गया और वो गिर गई। तभी मैंने कमर में रखे पिस्टल को निकाला और नेहा के सिर में गोली मार दी फिर वहां से फरार हो गया। 32 हजार में पिस्टल की डील हुई, 20 हजार रुपए देकर हथियार खरीदा पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश ने 32 हजार रुपए में पिस्टल की डील की थी और 20 हजार रुपए देकर पिस्टल खरीद लिया था, बाकी के 12 हजार रुपए उसे देने थे। आकाश ने पिस्टल किससे खरीदी, उसका पिस्टल बेचने वाले से संपर्क कैसे हुआ, फिलहाल इस बिंदू पर पुलिस पड़ताल कर रही है। छात्रा की मां बोली- आरोपी कब घर आया, कब गोली चली, हमें नहीं पता नाबालिग की मां ने कहा कि आरोपी कब मेरे घर आया, कब उसने गोली चलाई हमें नहीं पता। जब पुलिस घर आई, तो हमें पता चला कि बेटी की हत्या हो गई है। दरअसल, जब आरोपी आकाश को पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया कि मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या की है। उसकी निशानदेही पर उसे लेकर पुलिस छात्रा के घर पहुंची। जब छात्रा के माता-पिता को उठाया गया तो उन्हें पता चला कि बेटी की हत्या हो गई है। घर के आंगन में सीढ़ियों के पास नेहा की लाश पड़ी थी। फिलहाल, पुलिस इस प्वाइंट पर भी जांच कर रही है कि छात्रा की मां का कहना है कि घर की चाभी उनके पास रहती है, तो आरोपी घर में कैसे घुसा? गोली चलने की आवाज के बाद भी नेहा के परिवार के किसी भी सदस्य की नींद क्यों नहीं खुली? SSP बोले- प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है, कई बिंदुओं पर पड़ताल जारी उधर, नाबालिग की हत्या के मामले में SSP कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। प्रेम प्रसंग में ही हत्या हुई है। लेकिन आर्म्स कहां से आया, आर्म्स उपलब्ध कराने वाले के साथ-साथ लड़के के कई दोस्तों की भी भूमिका की जांच होगी। फिलहाल नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे विस्तार से पूछताछ कर पूरी कहानी का खुलासा करेगी। ‘मैं तो हम दोनों का फ्यूचर देख रहा था, जब कमाई करता तभी तो प्रेमिका से शादी के लिए उसके पिता से उसका हाथ मांगता। इसलिए कमाने के लिए दिल्ली गया था। वहां जाने के बाद पता चला कि मेरी प्रेमिका का किसी और से अफेयर है, उसने मुझसे बातचीत भी कम कर दी थी। मुझे प्रेमिका पर काफी गुस्सा आ रहा था। मैंने पिछले चार महीने में जो कुछ कमाया था, वो अपने पास ही सेव रखा था, घर में पैसे नहीं दिए थे। डेढ़ महीने पहले मुजफ्फरपुर आया था। प्रेमिका से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वो मुझसे बात करने को तैयार नहीं थी। मंगलवार की रात मैं उसके घर गया, वो मेरे सवालों के जवाब नहीं दे रही थी, इसलिए उसे मार डाला।’ मुजफ्फरपुर के सकरा में नाबालिग बॉयफ्रेंड (17) ने अपनी गर्लफ्रेंड (15) के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी पुलिस के पास जाकर जुर्म कबूल करना चाहता था, लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे भागता देख पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कहा- मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या की है। नाबालिग आरोपी और मृतका की प्रेम कहानी क्या है, आरोपी ने पुलिस को क्या कहानी बताई, मृतका के परिजन और पुलिस का क्या कहना है? पढ़िए, पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले जानिए, नाबालिग आरोपी और मृतका की प्रेम कहानी आकाश और नेहा (दोनों काल्पनिक नाम) सकरा के ही रहने वाले थे। दोनों के घर की दूरी करीब 100 मीटर थी। नाबालिग पड़ोसी होने के नाते दोनों एक दूसरे से पहले से परिचित थे। चूंकि दोनों का घर आसपास था, तो दोनों की मुलाकात स्कूल जाते वक्त, बाजार में और गांव के दुकान पर होती थी। नाबालिग 9वीं की छात्रा थी। करीब ढाई साल पहले दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया था। हालांकि, दोनों नाबालिग थे, इसलिए अपने घर पर शादी की बात भी नहीं बता सकते थे। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया है कि मेरी प्रेमिका भी मुझसे प्यार करती थी और हम दोनों शादी करना चाहते थे। उसने बताया कि चूंकि मैं कमाता नहीं था और नाबालिग भी था, शादी की बात अगर घर में बताते भी तो घरवाले तैयार नहीं होते। इसलिए प्रेमिका ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर कमाने चले जाओ, जब तुम नौकरी करोगे, हम लोग बालिग हो जाएंगे, फिर शादी कर लेंगे। ‘प्रेमिका के कहने पर कमाने गया, उसका दूसरे से अफेयर चलने लगा’ आकाश ने बताया “नेहा के कहने पर ही 4 महीने पहले मैं बाहर कमाने दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के कुछ दिनों बाद तक हमारी बात होती थी, लेकिन अचानक नेहा ने मुझसे बातचीत कम कर दी। मैं पूछता भी था, तो वो बहाने बनाती थी। मैं परेशान था, कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बीच मेरी बात एक दिन मेरे दोस्त से हुई। मेरे दोस्त ने मुझे बताया कि नेहा का किसी और से अफेयर है। मैंने नेहा को दूसरे लड़के से बातचीत करते देखा है। हो सकता है कि उन दोनों के बीच अफेयर चल रहा हो, इस वजह से वो बातचीत नहीं कर रही है। जब मुझे ये पता चला तो काफी गुस्सा आया। मैंने नेहा से इस बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा। नेहा ने कहा कि तुम बिना वजह के मुझ पर शक कर रहे हो और बहाने बनाने लगे हो।” आकाश के मुताबिक, दिल्ली जाने के ढाई महीने बाद ही मैं घर लौट आया। ‘बातचीत कर रहा था, जवाब नहीं दे रही थी, इसलिए मार डाला’ आकाश के मुताबिक, मंगलवार की शाम को उसने अपनी प्रेमिका से कहा कि तुम्हारे घर आऊंगा, तुम दरवाजा खुला रखना। देर रात आकाश चुपके से अपनी प्रेमिका नेहा के घर पहुंचा और दोनों सीढ़ी पर जाकर बातचीत करने लगे। आकाश लगातार पूछ रहा था कि क्या तुम्हारा किसी और से अफेयर है, तुम मुझसे पहले जैसा बात क्यों नहीं करती हो, लेकिन नेहा ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि नेहा सीढ़ी से उतरकर कमरे में जाने लगी, इसी दौरान अंधेरे की वजह से उसका पैर उलझ गया और वो गिर गई। तभी मैंने कमर में रखे पिस्टल को निकाला और नेहा के सिर में गोली मार दी फिर वहां से फरार हो गया। 32 हजार में पिस्टल की डील हुई, 20 हजार रुपए देकर हथियार खरीदा पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश ने 32 हजार रुपए में पिस्टल की डील की थी और 20 हजार रुपए देकर पिस्टल खरीद लिया था, बाकी के 12 हजार रुपए उसे देने थे। आकाश ने पिस्टल किससे खरीदी, उसका पिस्टल बेचने वाले से संपर्क कैसे हुआ, फिलहाल इस बिंदू पर पुलिस पड़ताल कर रही है। छात्रा की मां बोली- आरोपी कब घर आया, कब गोली चली, हमें नहीं पता नाबालिग की मां ने कहा कि आरोपी कब मेरे घर आया, कब उसने गोली चलाई हमें नहीं पता। जब पुलिस घर आई, तो हमें पता चला कि बेटी की हत्या हो गई है। दरअसल, जब आरोपी आकाश को पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया कि मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या की है। उसकी निशानदेही पर उसे लेकर पुलिस छात्रा के घर पहुंची। जब छात्रा के माता-पिता को उठाया गया तो उन्हें पता चला कि बेटी की हत्या हो गई है। घर के आंगन में सीढ़ियों के पास नेहा की लाश पड़ी थी। फिलहाल, पुलिस इस प्वाइंट पर भी जांच कर रही है कि छात्रा की मां का कहना है कि घर की चाभी उनके पास रहती है, तो आरोपी घर में कैसे घुसा? गोली चलने की आवाज के बाद भी नेहा के परिवार के किसी भी सदस्य की नींद क्यों नहीं खुली? SSP बोले- प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है, कई बिंदुओं पर पड़ताल जारी उधर, नाबालिग की हत्या के मामले में SSP कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। प्रेम प्रसंग में ही हत्या हुई है। लेकिन आर्म्स कहां से आया, आर्म्स उपलब्ध कराने वाले के साथ-साथ लड़के के कई दोस्तों की भी भूमिका की जांच होगी। फिलहाल नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे विस्तार से पूछताछ कर पूरी कहानी का खुलासा करेगी।


