Orry Ibrahim Ali Khan Unseen Video: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका एक क्रिप्टिक वीडियो, जिसमें वो अभिनेता इब्राहिम अली खान के साथ नजर आए। खास बात ये रही कि वीडियो इब्राहिम के जन्मदिन पर साझा किया गया और उसके साथ लिखा गया एक ऐसा कैप्शन जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
इब्राहिम के साथ ओरी ने शेयर किया वीडियो (Orry Ibrahim Ali Khan Unseen Video)
वीडियो में दोनों साथ खड़े दिखाई देते हैं। क्लिप छोटी है, लेकिन ओरी के माथे पर दिखा एक निशान और उनका इशारों भरा मैसेज चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने इशारों-इशारों में ओरी कहने की बात लिखी, जिसे कई यूजर्स ने सॉरी से जोड़कर देखा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे माफी की मांग या तंज- दोनों ही रूपों में समझा।
एक यूजर ने लिखा- अब समझ में आ रहा है पूरा मामला। वहीं एक और यूजर ने लिखा- तुम ठीक हो ना ओरी। वहीं एक और यूजर ने तो सीधा ही पूछ लिया कि दोनों दोस्त ही हैं या फिर गे हैं… दरअसल जो वीडियो ओरी ने शेयर किया है उसमें उनके पीछे इब्राहिम बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ओरी के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

अभी भी देर नहीं हुई ‘ओरी’ बोल दो…
ओरी ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, अभी भी देर नहीं हुई है…’ओरी’ बोल दो। दरअसल, ये पूरा मामला कुछ हफ्ते पहले दिए गए एक इंटरव्यू से जुड़ा है। ओरी ने सार्वजनिक रूप से इब्राहिम की मां और दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह पर भावनात्मक आघात पहुंचाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जब तक उन्हें माफी नहीं मिलती, तब तक सुलह की गुंजाइश कम है। इस बयान के बाद से ही इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है।
ओरी ने सारा को किया अनफॉलो
इतना ही नहीं, ओरी ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने सारा अली खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जबकि इब्राहिम को वो काफी समय से फॉलो नहीं कर रहे। उनका दावा है कि पुरानी दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही। अंदरखाने खबरें ये भी बताती हैं कि परिवार को बच्चों की दोस्तियों और उनसे जुड़ी चर्चाओं को लेकर एतराज था, जिसने दूरियां बढ़ा दीं।
इस विवाद में एक और नाम जुड़ा- पलक तिवारी। पिछले साल वायरल हुई एक चैट के स्क्रीनशॉट में कथित तौर पर पलक और ओरी के बीच बातचीत सामने आई थी। इसमें माफी को लेकर दोनों के अलग-अलग रुख दिखाई दिए। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने खूब सुर्खियां बटोरीं।
इब्राहिम पर की थी तीखी टिप्पणी
ओरी ने एक पॉडकास्ट में इब्राहिम को लेकर तीखी टिप्पणी भी की थी, जिससे मामला और गरमाया। उन्होंने यह भी बताया कि कभी वह पटौदी पैलेस में छुट्टियां मनाने गए थे और उसी दौरान दोस्ती की शुरुआत हुई थी। पर अब हालात बदल चुके हैं।
दिलचस्प बात ये है कि सारा, इब्राहिम, पलक तिवारी या फिर अमृता सिंह, किसी से किसी ने भी अब तक इन आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में यह विवाद केवल सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के सहारे ही आगे बढ़ रहा है।


