मधुबनी के जयनगर थाना परिसर में नेपाल में आगामी माह होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर रविवार को एक सीमा सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित की गई। डीएसपी राघव दयाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जयनगर, देवधा, जिआपरपी के थाना अध्यक्षों के साथ नेपाल पुलिस प्रशासन और एपीएफ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना और चुनाव से पहले व चुनाव के दिन सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना था। इसमें चुनाव की वर्तमान स्थिति, विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या पर चर्चा हुई। असामाजिक तत्वों, चुनाव में व्यवधान डालने वालों और विधि व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने पर सहमति बनी। अपराधियों की सूची, जेल से छूटे अपराधियों और पूर्व में चुनाव के दौरान सक्रिय असामाजिक तत्वों की जानकारी साझा की गई। हाल ही में हुए जेनजी आंदोलन और उसकी वर्तमान गतिविधियों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। सीमा सुरक्षा के लिए पुलिस, एसएसबी और नेपाल प्रशासन के साथ संयुक्त गश्त (जॉइंट पेट्रोलिंग) करने का निर्णय लिया गया। शराब, मादक पदार्थ, हथियार, जाली नोट और अन्य अवैध सामानों की तस्करी रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी धरपकड़ पर जोर दिया गया। घुसपैठ रोकने, नेपाली ट्रेन के परिचालन के दौरान सघन चेकिंग करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी सहमति बनी। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने, अफवाह फैलाने वालों और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक व अवांछित तत्वों पर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और मासिक बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति बनी। सीमा क्षेत्र से आवागमन कर रहे लोगों, वस्तुओं और वाहनों की गहन जांच करने जैसे कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। बैठक में नेपाल खजूरी एपीएफ प्रभारी राजेश थापा, इनरवा इंस्पेक्टर गौड़ी शंकर साह, खजूरी इंस्पेक्टर बबिंद नेमांग, जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, जिआपरपी थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार और देवधा थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मधुबनी के जयनगर थाना परिसर में नेपाल में आगामी माह होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर रविवार को एक सीमा सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित की गई। डीएसपी राघव दयाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जयनगर, देवधा, जिआपरपी के थाना अध्यक्षों के साथ नेपाल पुलिस प्रशासन और एपीएफ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना और चुनाव से पहले व चुनाव के दिन सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना था। इसमें चुनाव की वर्तमान स्थिति, विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या पर चर्चा हुई। असामाजिक तत्वों, चुनाव में व्यवधान डालने वालों और विधि व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने पर सहमति बनी। अपराधियों की सूची, जेल से छूटे अपराधियों और पूर्व में चुनाव के दौरान सक्रिय असामाजिक तत्वों की जानकारी साझा की गई। हाल ही में हुए जेनजी आंदोलन और उसकी वर्तमान गतिविधियों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। सीमा सुरक्षा के लिए पुलिस, एसएसबी और नेपाल प्रशासन के साथ संयुक्त गश्त (जॉइंट पेट्रोलिंग) करने का निर्णय लिया गया। शराब, मादक पदार्थ, हथियार, जाली नोट और अन्य अवैध सामानों की तस्करी रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी धरपकड़ पर जोर दिया गया। घुसपैठ रोकने, नेपाली ट्रेन के परिचालन के दौरान सघन चेकिंग करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी सहमति बनी। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने, अफवाह फैलाने वालों और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक व अवांछित तत्वों पर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और मासिक बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति बनी। सीमा क्षेत्र से आवागमन कर रहे लोगों, वस्तुओं और वाहनों की गहन जांच करने जैसे कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। बैठक में नेपाल खजूरी एपीएफ प्रभारी राजेश थापा, इनरवा इंस्पेक्टर गौड़ी शंकर साह, खजूरी इंस्पेक्टर बबिंद नेमांग, जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, जिआपरपी थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार और देवधा थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


