Border 2 Varun Dhawan: वरुण धवन एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक सच्चे और संस्कारी इंसान भी हैं। वो हमेशा हर किसी की इज्जत करते हैं और अपनी विनम्रता से सबका दिल जीत लेते हैं। इसका एक शानदार उदाहरण हाल ही में बॉर्डर 2 (Border 2)के टीजर लॉन्च इवेंट में देखने को मिला।
बॉर्डर 2 टीजर लॉन्च में भावुक पल
जब बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज किया गया, तो इस खास मौके पर सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी एक साथ नजर आए। इस इवेंट में वरुण ने सनी देओल के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। उनके इस संस्कारी व्यवहार को देखकर वहां मौजूद सभी लोग और फैंस बेहद खुश और भावुक हो गए। यह पल सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ।
वरुण धवन की 5 खास बातें
वरुण हैं संस्कारों की मिसाल: वरुण के संस्कार उनकी सबसे खास पहचान हैं। वो हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। उनकी यह विनम्रता उन्हें सबका चहेता बनाती है।

वरुण के वादें हैं पक्के: वरुण और नताशा दलाल की लव स्टोरी मशहूर है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 24 जनवरी 2021 में शादी कर ली। अब उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जो उनकी जिंदगी की खुशी है।

वरुण हैं जिम्मेदार पिता: इन सभी खूबियों के अलावा वरुण की सबसे अच्छी बात यह है कि वो एक बेहद प्यार करने वाले और जिम्मेदार पिता हैं।

वरुण सें है रोमांटिक: हर हीरो में सबसे खास चीज होती है उसका रोमांटिक होना। वरुण धवन ने अपना रोमांटिक अंदाज लगभग सभी फिल्मों में दिखाया है। नताशा और वरुण का रिश्ता इतना मजबूत इसीलिए है।

वरुण का है शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर: वरुण का सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतरीन है। वे अक्सर अपने आसपास के लोगों को हंसाते रहते हैं और माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी

वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी फिल्मी कहानियों से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी जब वे छठी क्लास में पढ़ते थे। नताशा, जो एक सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं, और वरुण लंबे समय तक दोस्त रहे और बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 10-12 साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 24 जनवरी 2021 को अलीबाग के एक रिसॉर्ट में बेहद प्राइवेट और इंटिमेट सेरेमनी में शादी की। COVID-19 महामारी के दौरान हुई इस शादी में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। वरुण ने कई इंटरव्यू में बताया है कि नताशा उनकी चाइल्डहुड स्वीटहार्ट हैं और वे उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानते हैं। 3 जून 2024 को इस कपल को उनकी पहली संतान, बेटी लारा का जन्म हुआ, जिसने उनकी जिंदगी को और भी खुशियों से भर दिया। वरुण और नताशा की केमिस्ट्री और मजबूत रिश्ता बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक है।


