Border 2 Military Drama Box Office Collections: अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी और सनी देओल के मुख्य भूमिका निभाने वाली मिलिट्री एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ ने पिछले 37 दिनों में इंडियन बॉक्सऑफिस पर कुल मिलाकर लगभग 305 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। बता दें, फिल्म के निर्माता जेपी फिल्म्स और टी-सीरीज फिल्म्स के द्वारा ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है।
5वें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई है जारी
5वें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी रही। इसकी पांचवीं सप्ताह के मंगलवार को 30 लाख रुपए की कमाई हुई, जो पिछले दिन की तुलना में थोड़ा बढ़त है। इसी तरह, पांचवे हफ्ते में कुल कमाई लगभग 2.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। बता दें, फिल्म की कुल कमाई करीब 308 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स भी हैं। ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
दरअसल, सनी देओल की पिछली हिट फिल्म ‘गदर 2’ की तुलना में ये कमाई थोड़ी कम रह गई है। फिर भी, ये फिल्म 2026 की हिंदी सिनेमा की पहली क्लीन हिट बनी है। साथ ही ये वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। बता दें, फिल्म ने रिलीज के पहले 3 हफ्तों में शानदार कमाई की तो आईए देखें इनकी कुल कमाई…
- पहला हफ्ता: 210 करोड़ रु.
- दूसरा हफ्ता: 64.5 करोड़ रु.
- तीसरा हफ्ता: 22 करोड़ रु.
कुछ हफ्तों तक हल्की कमाई की उम्मीद
इतना ही नहीं, फिल्म को थिएटरों में अभी कुछ हफ्तों तक हल्की कमाई की उम्मीद है, क्योंकि 19 मार्च 2026 को 2 बड़े प्रोजेक्ट्स, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ ईद के अवसर पर साथ रिलीज होने जा रहे हैं। साथ ही, बॉर्डर 2 ने अच्छा कारोबार किया है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। इस तरह, ‘बॉर्डर 2’ 2026 की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और मिलिट्री एक्शन फिल्मों के फैंस के लिए यादगार साबित हुई है।


