Border 2: चायवाला सनी देओल का जबरा फैन, हजारों रुपए खर्च कर दूसरो को दिखाता है फिल्म

Border 2: चायवाला सनी देओल का जबरा फैन, हजारों रुपए खर्च कर दूसरो को दिखाता है फिल्म

MP News: खरगोन के कसरावद बस स्टैंड पर चाय की दुकान लगाने वाले विजय वर्मा इन दिनों काफी चर्चाओं में है। लोग उन्हें एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) का जबरा फैन कहने लगे हैं। जब भी देशभक्ति पर आधारित सनी की कोई फिल्म रिलीज होती है विजय अपने खर्च पर लोगों को थियेटर में फिल्म दिखाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई बॉर्डर-2 (Border 2) को लेकर भी विजय का जुनून सातवें आसमान पर है। इस बार उन्होंने करीब 5 हजार के टिकट खरीदकर लोगों को फिल्म दिखाई है।

38 हजार रुपए टिकट खरीदकर लोगों को दिखाई थी गदर-2

विजय वर्मा प्रतिदिन नए बस स्टैंड पर चाय बेचते हैं, लेकिन सनी देओल के प्रति उनका रुझान सिर्फ पसंद तक सीमित नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में गदर-2 की रिलीज के पहले दिन उन्होंने लगभग 38000 रुपए खर्च कर आसपास के लोगों को फिल्म दिखवाई थी। उस समय भी दर्शकों को रैली के रूप में थियेटर तक ले जाया गया था। विजय कहते हैं कि जब देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में सनी देओल अभिनय करते हैं, तो दर्शकों में अपने आप जोश और जुनून भर जाता है। खासकर युवाओं में इसका खासा असर देखने को मिलता है। इसी भावना के चलते उन्होंने एक बार फिर अपने खर्चे पर लोगों को फिल्म दिखाने का निर्णय लिया।

नगर में बना अलग ही माहौल

फिल्म देखने आए दर्शक सावन वर्मा ने बताया- गदर-2 के समय जिस तरह रैली के रूप में लोग थियेटर पहुंचे थे, वैसा ही उत्साह इस बार भी देखने को मिला। देशभक्ति के जज्बे से ओत.प्रोत इस पहल ने नगर में अलग ही माहौल बना दिया है। वर्मा की यह पहल न सिर्फ सिनेमा प्रेम को दर्शाती है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी आम लोगों तक पहुंचाने का सशक्त उदाहरण बन गई है। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *