बहराइच में ट्रक में मिलीं सरकारी स्कूलों की किताबें:डीएम ने जांच के आदेश दिए, गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई शुरू

बहराइच में ट्रक में मिलीं सरकारी स्कूलों की किताबें:डीएम ने जांच के आदेश दिए, गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई शुरू

बहराइच में जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर रामगांव इलाके में एक कबाड़ी की दुकान के पास एक ट्रक में सरकारी स्कूलों की निशुल्क वितरित होने वाली भारी मात्रा में किताबें रखे होने की सूचना मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि फोन पर मिली जानकारी के बाद वाहन जब्त किया गया है। जिले के शिक्षा विभाग ने अपने स्टॉक को पूरा बताया है। यह किताबें कहां से लाई गई हैं, इसकी जांच के साथ ही एक टीम को जनपद में किताबों के स्टॉक का मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये किताबें किस जनपद से बहराइच लाई गई थीं। सूत्रों के अनुसार, इन किताबों को कबाड़ी के यहां बेचने के लिए लाया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *