टी-20 वर्ल्ड कप में सट्‌टा खिलाने में वाले सटोरी गिरफ्तार:कार में बैठकर लगा रहे थे दांव, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा; खुलासा होगा जल्द

रायपुर पुलिस ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए लोगों से हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 16 हजार रुपए नकद और सट्टे में इस्तेमाल की जा रही एक कार जब्त की है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि गली नंबर-2 में धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी नाम का व्यक्ति भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र पोहानी (40) निवासी तेलीबांधा हाल महावीर नगर बताया। उसके मोबाइल की जांच करने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े आईडी और लेनदेन के सबूत मिले। तलाशी में उसके पास से 5 हजार रुपए नकद भी बरामद हुए, जिसे सट्टे की रकम बताया गया।
पुलिस पूछताछ में धर्मेन्द्र ने बताया कि उसने सट्टेबाजी के लिए अपने साथी संजय तकटानी उर्फ सोनू को आईडी दी थी। इसके बाद संजय ने jmdbet777.com नाम से मास्टर आईडी बनाकर सट्टा चलाना शुरू किया और अपने अन्य साथियों राहुल असलानी और अनय शर्मा उर्फ अब्बू को भी इसमें शामिल कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान राहुल असलानी को कार (CG-04-MP-0633) में बैठकर सट्टा लगाते पकड़ा गया। वहीं संजय तकटानी और अनय शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के कुल 8 मोबाइल फोन और करीब 16 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सट्टे में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *