बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान अब नहीं गाएंगी ‘बीड़ी जलाई ले’:चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर चाइल्ड राइट्स कमीशन का नोटिस; कहा- बुरा असर पड़ेगा

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान अब नहीं गाएंगी ‘बीड़ी जलाई ले’:चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर चाइल्ड राइट्स कमीशन का नोटिस; कहा- बुरा असर पड़ेगा

फेमस बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान को चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेन्नावर की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने जारी किया है। इसमें सिंगर को बीड़ी जलाई ले और शराबी या ऐसे ही सॉन्ग गाने ना देने के कहा गया है। बता दें कि सिंगर का कल या यानि 25 जनवरी को गोवा के 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में ‘द अल्टीमेट सुनिधि लाइव’ कॉन्सर्ट है। इसे लेकर प्रोफेसर डॉ. धरेन्नावर ने शिकायत की थी, जिसमें आयोजकों को बच्चों की मौजूदगी में तंबाकू और शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न बजाने और न गाने देने की प्रिवेंटिव एडवाइजरी करने की मांग की थी। इसी शिकायत के बाद गोवा चाइल्ड कमीशन ने सिंगर सुनिधि चौहान के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजकों को एडवाइजरी जारी कर बीडी जलाई ले जैसे सॉन्ग को न गाने और न बजाने के लिए कहा गया है। पहले जानिए कौन है प्रोफेसर राव, क्यों उन्होंने यह शिकायत की… कन्नड़ भाषी, समाजशास्त्र पढ़ाते हैं, पंजाबी का करते प्रचार
पंडित राव धरेनवार चंडीगढ़ में समाजशास्त्र पढ़ाते हैं। इस कन्नड़ भाषी प्रोफेसर को यहां पंजाबी भाषा से प्यार हो गया। वह लोगों को पंजाबी भाषा के प्रति और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहें हैं। अपने सर पर एक बोर्ड रख कर वह बाज़ार, सड़क और गलियों में घूमते हैं और उस पर लिखा रहता हैं कि ‘पंजाबी भाषा का प्रयोग करें’। वह सबसे कहते हैं कि पंजाबी भाषा को प्रोत्साहन दो और अपने दुकान के साईनबोर्ड पंजाबी में लगाओ। वल्गर, हिंसक, शराबी गानों के खिलाफ भी चला रहे अभियान
इसके अलावा डॉ. पंडित राव धरेन्नावर पंजाब, हरियाणा या चंडीगढ़ क्षेत्र में वल्गर, हिंसक, शराबी गानों के खिलाफ भी अभियान से जुड़े हुए है। वे ऐसे मामलों में पुलिस, प्रशासन और कोर्ट तक ले जाते है और ऐसे गानों और कंटेंट पर रोक लगवाते हैं, जिनकी वजह से बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ता हो। गोवा कंसर्ट की शिकायत भी उन्होंने इसी उद्देश्य के साथ की। बाकायदा हाथ में पोस्टर लिया हुआ था, जिस पर लिखा था- हथियार, अश्लील और शराबी गानों के गीतकारों, गायकों और रिकॉर्डिंग कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएं। गोवा बाल संरक्षण इकाई की ओर से जारी नोटिस की 2 अहम बातें… बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान से जुड़े विवाद… —————- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब की बहू नेहा कक्कड़ के सॉन्ग पर बढ़ा विवाद:बॉलीवुड सिंगर के खिलाफ चाइल्ड राइट्स कमीशन को कंप्लेंट; डांस मूव्स अश्लील बताए पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का सॉन्ग ‘कैंडी शॉप’ विवादों में घिर गया है। गीत में कथित अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक डांस मूव्स को लेकर पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (SCPCR) में शिकायत दर्ज कराई गई है। आयोग ने शिकायत को गंभीर मानते हुए इसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली को भेज दिया है। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाबी सिंगर सिंगा नए विवाद में घिरे:बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री में मर्द नहीं, ज्यादातर किन्नर आ गए; नए सॉन्ग में जमकर हथियार चलाए ‘जट्‌ट दी क्लिप वी न्यूज बण गई’ फेम पंजाबी सिंगर अपने नए सॉन्ग ‘असला 2.O’ की लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई कलाकारों को छक्का (किन्नर) कह दिया। सिंगा ने कहा कि इंडस्ट्री में कई कलाकार मर्द ही नहीं हैं। हालांकि जिस इंटरव्यू में उन्होंने ये सब बातें कहीं, वह करीब एक साल पुराना है। मगर, उसकी क्लिप अब वायरल हो गई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *