US Israel strikes on Iran: अचानक सभी देश हैरान रह गए जब खबर आई कि इजरायल-अमेरिका के ईरान पर मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इस खबर आग की तरह पूरे सोशल मीडिया फैल गई। लोग कमेंट करने लगे। जगह-जगह हंगामा होने लगा। जहां हर कोई हैरान और रो रहा था। वहीं, बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इसका जश्न मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए भगवान का शुक्र अदा किया है।
खामेनेई की मौत से ईरान में राजकीय शोक का माहौल है, ऐसे में जो एक्ट्रेस खुशी मना रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘सैक्रेड गेम्स’ की फेमस ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी हैं। उन्होंने ही इस पर खुशी जाहिर करते हुए एक विवादित और बेबाक बयान दिया है।
एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी हुईं खामेनेई की मौत पर खुश (US Israel strikes on Iran)
एलनाज नौरोजी, जो लंबे समय से ईरान में मानवाधिकारों और आजादी के लिए आवाज उठाती रही हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर खामेनेई की मौत की खबर साझा करते हुए शुक्रिया लिखा। उन्होंने एक वीडियो संदेश में हंसते हुए कहा कि वह और सभी ईरानी नागरिक पिछले 47 सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। एलनाज ने भावुक होते हुए लिखा, “भगवान बहुत महान हैं, हमें इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा है।”
इजरायल-अमेरिका के ईरान पर मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए। इस पर ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई है, जो बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज कर चुकी हैं। साथ ही कहा है कि अगर किसी आम नागरिक की मौत होती है तो ईरान की सरकार जिम्मेदार होगी।

नागरिकों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार (Elnaaz Norouzi Happy Ayatollah Khomeini Death)
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े इस युद्ध पर एलनाज ने गहरी चिंता भी जताई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर इस जंग में कोई भी आम नागरिक यानी सिविलियन मारा जाता है, तो इसके लिए पूरी तरह से ईरान की सरकार जिम्मेदार होगी।
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 47 सालों से ईरान की सत्ता पर काबिज लोग अपनी ही जनता पर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ईरानी लोग सालों से चिल्लाकर कह रहे हैं कि हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है, लेकिन वह सत्ता नहीं छोड़ रहे। वह लोगों की भलाई के बजाय सिर्फ परमाणु शक्ति बढ़ाने में लगे रहे। अगर अब कुछ भी गलत होता है, तो उसका बोझ इसी सत्ता पर होना चाहिए।”
बेहद दर्दभरी है एलनाज नौरोजी की स्टोरी (Elnaaz Norouzi Instagram)
एलनाज का यह गुस्सा उनके अतीत से जुड़ा है। जब वह महज 8 साल की थीं, तब उनका परिवार ईरान के हालात देखकर वहां से भाग गया था। जर्मनी पहुंचने के बाद उन्हें लंबे समय तक रिफ्यूजी कैंप में रहना पड़ा था। एलनाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक समय था जब उन्हें और उनके परिवार को खाने के लिए घंटों लाइन में लगकर सिर्फ एक आलू और एक अंडा मिलता था। 14 साल की उम्र से काम शुरू करने वाली एलनाज ने 7 भाषाएं सीखीं और ‘सैक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज के जरिए अपनी पहचान बनाई।
कौन थे खामेनेई?
अयातुल्ला अली खामेनेई ने करीब 37 सालों तक ईरान की सत्ता को अपने नियंत्रण में रखा। 1989 में सुप्रीम लीडर बनने के बाद से उन्होंने ईरान को एक कट्टरपंथी और परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने की दिशा में काम किया। वह हमेशा अमेरिका और इजरायल के कट्टर विरोधी रहे, जिसके चलते वह पश्चिमी देशों की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। उनकी मौत को ईरान के इतिहास में एक बड़े युग का अंत माना जा रहा है।


