पन्ना में मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी:सात लोग थे सवार, महिला सहित ड्राइवर को आई चोटें

पन्ना में मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी:सात लोग थे सवार, महिला सहित ड्राइवर को आई चोटें

मंगलवार, 10 मार्च को पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में वाहन चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तिदुनी गांव से सात श्रद्धालु बोलेरो (क्रमांक MP 65 C 1457) में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। कचौरी के समीप रामराजा कंपनी के पास स्थित एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह घटना तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर थाना की डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। घायल चालक और महिला को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार अन्य पांच यात्री सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *